×

राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा निवेश हो सकते हैं युवा यशस्वी जायसवाल: इरफान पठान

राजस्थान रॉयल्स टीम ने कप्तान संजू सैमसन को 14 करोड़ में रीटेन किया है। यानि कि टीम के पास अभी तीन स्पॉट खाली हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 30, 2021 2:04 PM IST

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का कहना कि अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रीटेन करना चाहिए चूंकि ये युवा खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छा निवेश साबित हो सकता है।

बता दें कि 30 नवंबर को आयोजित होने वाले आईपीएल रीटेंशन से पहले राजस्थान टीम ने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को 14 करोड़ में रीटेन किया है। यानि कि टीम के पास अभी तीन स्पॉट खाली हैं।

इरफान ने कहा, “निश्चित तौर पर संजू सैमसन, दूसरे नंबर पर जॉस बटलर होगा क्योंकि वो शानदार फॉर्म में रहा है, वो बॉल का सबसे अच्छा हिटर है, खासकर कि सीमित ओवर फॉर्मेट में इसलिए आप ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज को खोना नहीं चाहेंगे जो कि शीर्ष क्रम के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है।”

पठान ने कहा, “दूसरा खिलाड़ी जिसे रीटेन करने में टीम दिलचस्प होगी वो हैं बेन स्टोक्स क्योंकि वो एक शानदार ऑलराउंडर है लेकिन मुझे लगता है कि मैं जोफ्रा आर्चर को जसप्रीत बुमराह वाली कैटेगरी में रखूंगा क्योंकि आपको इस तरह के गेंदबाज नहीं मिलते। इसलिए मैं निश्चित तौर पर चाहूंगा कि राजस्थान जोफ्रा आर्चर को रीटेन करे।”

उन्होंने आखिर में कहा, “चौथे स्पॉट के लिए मैं यशस्वी जायसवाल का नाम लेना चाहूंगा क्योंकि वो युवा हैं, जो प्रतिभावान है और वो ऐसा खिलाड़ी है जिसमें आप निवेश कर सकते हैं।”