IPL 2022 में श्रेयस अय्यर पर दांव लगाएंगी पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा कि 15वें सीजन की नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर पर बोली लगा सकते हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 28, 2021, 01:11 PM IST

Published On Nov 28, 2021, 01:11 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2021, 01:11 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को रीटेन ना करने की खबरों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) ने कहा कि मेगा ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) फ्रेंचाइजियों की नजरें इस शीर्ष क्रम बल्लेबाज पर रहेंगी।

हालांकि चोपड़ा ने माना कि दो नई टीमों के साथ कुल पांच फ्रेंचाइजी हैं जो 15वें सीजन की नीलामी में अय्यर पर बोली लगा सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें लेगी वो जाहिर तौर पर उन्हें कप्तान बनाएगी। इसलिए जब आप अपने आस-पास देखते हैं, तो ऐसी कई फ्रेंचाइजी नहीं हैं जो कप्तान की तलाश में हैं। जाहिर है कि दो नई फ्रेंचाइजी आएंगी और कप्तानों की तलाश होगी। कोलकाता, शायद पंजाब या आरसीबी।”

उन्होंने कहा, ” मुंबई, दिल्ली और राजस्थान किसी को भी कप्तान की तलाश नहीं है। चेन्नई को भी अभी कप्तान की तलाश नहीं है। इसलिए अय्यर जिस भी फ्रेंचाइजी में जाते हैं उनके कप्तान बनने की बहुत अच्छी संभावना है। और पांच संभावित फ्रैंचाइजी हैं जिनके साथ वो जा सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को जल्द ही एक कप्तान की तलाश होगी, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वो पहले से ही इस पद के लिए एक युवा खिलाड़ी को तैयार कर रहे हैं। चोपड़ा का इशारा युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की तरफ था।

उन्होंने कहा “चेन्नई को बहुत जल्द एक कप्तान की तलाश होगी। लेकिन मुझे लगता है कि वो पहले से ही एक खिलाड़ी को तैयार कर रहे हैं। मैंने पिछले आईपीएल के दौरान रुतुराज गायकवाड़ का नाम लिया था। हो सकता है कि इस सीजन में ये ना हो क्योंकि एमएस (धोनी) हैं। लेकिन चेन्नई में जो कुछ भी होता है, वो चेन्नई में ही रहता है।”

Editor's Pick