- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2022 talking to jasprit bumrah helps me deal with pressure says basil thampi 5314051
दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे बेसिल थंपी ने मुंबई इंडियंस के पहले मैच में मचाया धमाल, बुमराह को दिया प्रदर्शन का श्रेय
मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बेसिल थंपी ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए
Published On Apr 01, 2022, 11:46 AM IST
Last UpdatedApr 01, 2022, 11:46 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के लिए मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) में शामिल हुए बेसिल थंपी (Basil Thampi) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ फ्रेंचाइजी के शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन किया.
थंपी ने मैच में चार ओवर डाले और 35 रन देकर दिल्ली के तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इसके लिए वो एमआई के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ में से एक रहे. दो साल के बाद आईपीएल 2022 में वापसी करने वाले बासिल थंपी ने शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुंबई के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दिया.
Mumbaiindians.com से बात करते हुए थंपी ने कहा, “ये वाकई में एक बेहतरीन एहसास था. मैं दो साल बाद आईपीएल खेलने को लेकर काफी उत्साहित था. मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा था और मेरा उत्साह इसलिए भी दोगुना हो गया था क्योंकि मैं एमआई के लिए खेल रहा था.”
तेज गेंदबाजों के लिए सटीक ब्रेबोर्न विकेट पर बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के लिए तेज गेंदबाजी की योजना इस समय बेहतरीन काम कर रही थी. थंपी ने कहा, “हमारे पास कुछ खास बल्लेबाजों के लिए योजनाएं थीं. हम लोगों ने इसे लेकर टीम की मीटिंग में चर्चा भी किया था. मैं उन्हीं योजनाओं का मैदान पर पालन कर रहा था और इससे मुझे काफी फायदा मिला.”
एमआई की टीम में खेलने के कारण वो जसप्रीत बुमराह के भी काफी करीब आए और दोनों तेज गेंदबाजों के बीच कुछ बातें भी हुईं. मैच के दौरान दबाव की स्थिति से निपटने में मदद के लिए थंपी ने बुमराह को श्रेय दिया. उन्होंने “बुमराह के साथ खेलना और उनसे बातचीत करना एक एक अलग बात है. मैंने उनसे सीखा है कि वे मैच को किस तरह से देखते हैं और अलग-अलग हालातों से कैसे निपटते हैं. इससे मुझे काफी मदद मिली है.”
टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी इस तेज गेंदबाज का काफी अच्छा बॉन्ड है. रोहित को थंपी प्यार से चेट्टा (भाई का मलयालम में अनुवाद) कहते हैं. उन्होंने कहा, “मैं पूरे मैच के दौरान काफी सहज था क्योंकि चेट्टा एक ऐसे कप्तान हैं, जो अपने खिलाड़ियों को समझते हैं. ये मुझे टीम में मेरी भूमिका को निभाने में काफी मदद करता है. मैं इसके लिए उनका आभारी हूं.”