- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2022: Where to Watch IPL on TV, Online, and Live Streaming Details outside India
दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर IPL फाइनल का ले सकते हैं लुत्फ, करना होगा बस ये 'छोटा' सा काम
भारत के बाहर यानी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आप IPL 2022 के फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
Published On May 29, 2022, 03:26 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2022, 03:26 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज यानी 29 मई को रात 8 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें पहली बार शिरकत कर रही गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना सामना होगा। इस मुकाबले पर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें होंगी। अगर आप भारत में हैं तो IPL 2022 के फाइनल मैच का आनंद डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इंग्लिश के अलावा स्थानीय भाषाओँ में भी उठा सकते हैं।
भारत के बाहर यानी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आप इस फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। यूएसए में रहने वाले क्रिकेट फैंस विलो टीवी पर लाइव कवरेज देख सकते हैं। यूके और आयरलैंड में अगर आप हैं तो स्काई स्पोर्ट्स पर IPL फाइनल मैच को देख सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई फैंस फॉक्स स्पोर्ट्स पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं।
सुपरस्पोर्ट दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा अफ्रीका का आधिकारिक प्रसारक है। स्काई स्पोर्ट एनजेड के पास न्यूजीलैंड में IPL के आधिकारिक प्रसारण अधिकार हैं जबकि पाकिस्तान जियो टीवी पर और बांग्लादेश में गाजी टीवी पर मैच का लुत्फ उठाया जा सकता हैं।
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट फैंस Yupp TV, कायो स्पोर्ट्स, फॉक्सटेल पर मैच का लाइव एक्शन देख पाएंगे।
Yupp TV पाकिस्तान, जापान, नेपाल, श्रीलंका, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य और दक्षिण अमेरिका में IPL 2022 का आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर भी है।
दुनिया भर में अन्य लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में सुपरस्पोर्ट (दक्षिण अफ्रीका), स्टारहब टीवी + (सिंगापुर), क्रिकेट गेटवे (बांग्लादेश), विलो टीवी (कनाडा), स्काई स्पोर्ट्स एनजेड (न्यूजीलैंड), बीआईएन (मध्य पूर्व), और फ्लो स्पोर्ट्स (कैरेबियन) शामिल हैं। )