This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2023: बटलर ने डक के साथ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, यशस्वी का भी नहीं खुला खाता
172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का आगाज बेहद खराब रहा. पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवा दिया
Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 14, 2023 6:12 PM IST

कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने IPL 2023 के 60वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. डुप्लेसी ने 55 रन की पारी खेलने के अलावा विराट कोहली (18) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और मैक्सवेल (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की.
अनुज रावत (11 गेंद में 29 रन, तीन चौके, दो छक्के) ने अंत में 11 गेंद में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया. रॉयल्स की ओर से एडम जंपा 25 जबकि केएम आसिफ ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.
172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का आगाज बेहद खराब रहा. पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवा दिया. जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके. यही हाल जोस बटलर का रहा जिन्हें वेन पर्नेल ने 0 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. सिराज ने बटलर का कैच लपका. इस तरह जोस बटलर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
इस सीजन सबसे कम पावरप्ले स्कोर
- 26/2 – आरआर बनाम जीटी, अहमदाबाद
- 28/5 – डीसी बनाम जीटी, अहमदाबाद
- 28/5 – आरआर बनाम आरसीबी, जयपुर, आज
- 29/3 – एमआई बनाम आरसीबी, बैंगलोर
- 29/1 – एमआई बनाम जीटी, अहमदाबाद
इस सीजन ये चौथी बार है जब इंग्लिश बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे. इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में 4 बार डक पर आउट होने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो गए. इससे पहले 6 खिलाड़ी एक IPL सीजन में 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं.
IPL के एक सीजन में 4 डक वाले बल्लेबाज
- हर्शेल गिब्स (डीसी, 2009)
- मिथुन मन्हास (पीडब्ल्यूआई, 2011)
- मनीष पांडे (पीडब्ल्यूआई, 2012)
- शिखर धवन (डीसी, 2020)
- इयोन मोर्गन (केकेआर, 2021)
- निकोलस पूरन (एसआरएच, 2021)
- जोस बटलर (आरआर, 2023)
एक सीजन में 4 डक बनाने वाले ओपनर्स
- हर्शल गिब्स (2009)
- शिखर धवन (2020)
- जोस बटलर (2023)*
Define THAT start by @RCBTweets in one word ??#TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/QHY6PzoDOi
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023
TRENDING NOW
एक मैच में डक पर आउट होने वाले दोनों ओपनर
- पार्थिव/फ्लेमिंग बनाम आरआर
- जी स्मिथ/असनोदकर बनाम डीईसी
- गिलक्रिस्ट गिब्स बनाम सीएसके
- रोंची/डुमिनी बनाम डीसी
- गंभीर/वार्नर बनाम डीईसी
- मैकुलम/लक्ष्मण बनाम पीडब्ल्यूआई
- कालिस/गंभीर बनाम डीसी
- पृथ्वी/धवन बनाम एमआई
- रोहित/इशान बनाम सीएसके
- अभिषेक/केन बनाम आरसीबी
- जायसवाल/बटलर बनाम आरसीबी*
