IPL 2023, GT vs CSK: क्या बारिश में धुल जाएगा आज का मैच? जानिए अहमदाबाद का मौसम
अहमदाबाद में एक दिन पहले यानी गुरुवार से ही मौसम खराब है. ऐसे में IPL 2023 के पहले मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.
Published On Mar 31, 2023, 02:44 PM IST
Last UpdatedMar 31, 2023, 02:44 PM IST
IPLT20.COM
IPL 2023 CSK vs GT Today’s Ahmedabad Weather Report
IPL 2023 CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च, शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. दुनिया की इस सबसे मशहूर लीग का इस सीजन पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा.
मैच से पहले, ऐसी खबरें थीं कि एमएस धोनी के बाएं घुटने में चोट है और वह गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल सकते हैं. हालांकि, CSK के कप्तान IPL 2023 के पहले मैच में अहमदाबाद में मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसकी पुष्टि CSK के CEO भी कर चुके हैं.
CSK vs GT Today’s Ahmedabad Weather Report
अब बात कर लेते हैं इस मुकाबले पर मंडरा रहे काले बादलों की. अहमदाबाद में एक दिन पहले यानी गुरुवार से ही मौसम खराब है. IPL 2023 के उद्घाटन मैच से एक दिन पहले अहमदाबाद में जमकर बारिश हुई जिसके कारण दोनों टीमों का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा. अब सवाल उठ रहा है कि क्या बारिश आज के मैच में पर असर डाल सकती है या नहीं. तो आपको बता दें कि आज यानी शुक्रवार शाम अहमदाबाद में बारिश की 0 प्रतिशत संभावना है.
गौरतलब है कि मैच के दिन, अहमदाबाद में दिन के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा, जबकि उम्मीद है कि रात के दौरान तापमान 23 डिग्री तक गिर जाएगा.
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड (IPL 16 Chennai Super Kings Squad): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महेश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह.
गुजरात टाइटंस स्क्वाड (IPL 16 Gujrat Titans Squad): हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, डेविड मिलर, आर साई किशोर, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, साईं सुदर्शन