• Home
  • News
  • IPL 2023 Delhi Capitals VS Rajasthan Royals Match Preview Probable XI Head to head records

IPL 2023: दिल्ली के सामने राजस्थान की चुनौती, जानें हेड टू रिकॉर्ड्स, संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी कागजों पर मजबूत नजर आती है लेकिन साव और सरफराज जैसे बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी हो रही है

Edited By : Press Trust of India |Apr 08, 2023, 09:55 AM IST

Published On Apr 08, 2023, 09:55 AM IST

Last UpdatedApr 08, 2023, 09:55 AM IST

DC VS RR

DC VS RR (Photo Credit- Delhi capitals and Rajasthan Royals twitter page)

आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. पहले मैच में दिल्ली के सामने राजस्थान की चुनौती होगी. लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद दिल्ली की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं दूसरे मैच में चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

पहले दो मैचों में हार का सामना करने वाले दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अगर जीत का खाता खोलना है तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को गुवाहाटी में होने वाले मैच में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. पहले दो मैचों में मार्क वुड और अलजारी जोसेफ जैसे गेंदबाजों ने पृथ्वी साव और सरफराज खान जैसे दिल्ली के बल्लेबाजों को दहशत में डाल दिया था. इन प्रतिभाशाली बल्लेबाजों का आत्मविश्वास अभी डिगा हुआ है और ऐसे में उनके लिए ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा. इसके अलावा राजस्थान के पास रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर है जो बारसपारा स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में भी विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आक्रामक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का इस मैच में खेलना संदिग्ध है जो दिल्ली के लिए अच्छी खबर हो सकती है। बटलर पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और उनके बाएं हाथ की छोटी उंगली में टांके लगे हैं। यदि बटलर नहीं खेल पाते हैं तो जो रूट हो उनके स्थान पर अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है.

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी कागजों पर मजबूत नजर आती है लेकिन साव और सरफराज जैसे बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी हो रही है. बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण दिल्ली को पहले दोनों मैच गंवाने पड़े. टीम का सबसे कमजोर पक्ष उसके पास अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों का अभाव है. यदि कोचिंग स्टाफ सरफराज की जगह किसी नए बल्लेबाज को रखना भी चाहेगा तो दिल्ली के पास यश धुल, रिपल पटेल और ललित यादव के रूप में ही विकल्प मौजूद है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसने 150 की स्ट्राइक रेट से लगातार रन बनाये हो.

जहां तक राजस्थान रॉयल्स की बात है तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और वह एनरिक नोर्किया, खलील अहमद और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच गंवाया था लेकिन इसके बावजूद वहां इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स:

दोनों ही टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13-13 बार दोनों टीम को जीत मिली है.

संभावित प्लेइंग-11:

राजस्थान रॉयल्स:

यशस्वी जायसवाल, जो रुट/डोनोवन फरेरा, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल/ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, सरफराज खान/यश ढुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अमन हाकिम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुकेश कुमार

टीम इस प्रकार है:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिली रोसौ, एनरिक नोर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, यश धुल।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौर, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, जो रूट, डोनोवन फरेरा, केसी करियप्पा, अब्दुल बसिथ, ओबेद मैककॉय, आकाश वशिष्ठ, संदीप शर्मा, एडम ज़म्पा, मुरुगन अश्विन।

कब और कहां देखें मैच ?

दिल्ली- राजस्थान का मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव प्रसारण होगा. वहीं जियो सिनेमा एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

Editor's Pick