add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: आईपीएल मैच को टीवी पर मिले 40 फीसदी कम विज्ञापनदाता, डिजिटल का दबदबा

पिछले साल जहां पहले मैच में 52 एडवरटाइजर्स ने टीवी पर विज्ञापन दिए थे, वहीं इस साल यह घटकर 31 पर पहुंच गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 9, 2023 8:50 PM IST

आईपीएल में विज्ञापनदाता अब टीवी को छोड़कर डिजिटल पर ज्यादा मेहरबान हैं. बार्क इंडिया की टीवी रेटिंग में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इस साल 40 फीसदी विज्ञापनदाताओं ने टीवी ब्रॉडकास्टिंग से मुंह मोड़ लिया है. पिछले साल जहां पहले मैच में 52 एडवरटाइजर्स ने टीवी पर विज्ञापन दिए थे, वहीं इस साल यह घटकर 31 पर पहुंच गया.

बार्क इंडिया के मुताबिक इस बार डिजिटल का दबदबा देखने को मिला. डिजिटल को 125 से अधिक एक्सक्लूसिव एडवरटाइजर्स का साथ मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक टीवी प्रायोजकों की संख्या पिछले साल के 16 से घटकर इस साल 11 रह गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

125 से अधिक विज्ञापनदाताओं ने टीवी की जगह डिजिटल वाइकॉम 18 से संपर्क किया है.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में टीवी पर आईपीएल के मैचों का सीधा प्रसारण कर रहा है. एडवरटाइजर कम होने से सीधा असर टीवी ब्रॉडकास्टर के रेवेन्यू पर देखने को मिल सकता है.