- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2023: Kohli-Kohli’ slogans were raised in Eden Gardens, then Naveen-ul-Haq did something like this
IPL 2023: जब ईडन गार्डन में लगे‘कोहली-कोहली’ के नारे, फिर नवीन उल हक ने किया कुछ ऐसा
दूसरे ओवर में जब नवीन गेंदबाजी करने आए तो ईडन गार्डन में मौजूद फैंस जोर-जोर से कोहली का नाम चिल्लाने लगे.
Published On May 20, 2023, 11:57 PM IST
Last UpdatedMay 20, 2023, 11:57 PM IST
Screengrab
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 68वां मुकाबला कोलकाता और लखनऊ के बीच खेला गया लेकिन दर्शक दीर्घा में फैंस कोहली-कोहली चिल्लाते नजर आए. फैंस का कोहली-कोहली चिल्लाने वाली हरकत लखनऊ के नवीन उल हक को चिढ़ाने के मकसद से की गई. दूसरे ओवर में जब नवीन गेंदबाजी करने आए तो ईडन गार्डन में मौजूद फैंस जोर-जोर से कोहली का नाम चिल्लाने लगे. हालांकि तब तो नवीन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन जब यश ठाकुर ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया तो अफगान गेंदबाज ने कोलकाता के फैंस को चुप रहने का इशारा किया.
कुछ ऐसा ही इशारा गौतम गंभीर ने बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB के फैंस को किया था जिसका जवाब विराट कोहली ने 1 मई को इकाना स्टेडियम में दिया. इस मैच के बाद विराट कोहली और गंभीर के बीच जमकर बहस हुई थी जिसमें नवीन उल हक भी शामिल थे. दोनों टीमों के हाथ मिलाने के दौरान नवीन उल हक ने कोहली का हाथ झटक दिया था. इस घटना के बाद से कोहली फैंस नवीन उल को चिढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं.
Naveen Ul Haq shows silence gesture to the Eden Gardens crowd. pic.twitter.com/8znGrQLT1n
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2023
नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच विवाद की झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल चुकी है. नवीन को कई बार इस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आलोचकों को जवाब देते देखा गया है.
Eden Gardens crowd chanting ‘Kohli, Kohli’ on Naveen Ul Haq bowling. pic.twitter.com/WjibEQbiNr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2023
गौरतलब है कि IPL 2023 की तीन प्लेऑफ टीम का भी ऐलान हो गया है. गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. लखनऊ ने कोलकाता को हराकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की की. क्वालीफायर-1 मैच में चेन्नई का मुकाबला गुजरात टाइटंस से 23 मई को होगा.