PBKS vs LSG: लखनऊ ने मोहाली में बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर

लखनऊ ने काइल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है. 

Edited By : Vanson Soral |Apr 28, 2023, 09:22 PM IST

Published On Apr 28, 2023, 09:22 PM IST

Last UpdatedApr 28, 2023, 09:22 PM IST

PBKS vs LSG

IPLT20.COM

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2023 के 38वें मुकाबलें में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धुलाई करते हुए इतिहास रच दिया है. लखनऊ की टीम ने मोहाली में IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. लखनऊ ने काइल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है.

IPL इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीमें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

  • 263/5- RCB vs PWI (2013)
  • 257/5- LSG vs PBKS (2023)
  • 248/3- RCB vs GL (2016)
  • 246/5- CSK vs RR (2010)
  • 245/6- KKR vs PBKS (2018)
  • 240/5- CSK vs PBKS (2008)

काइल मेयर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये.

तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ. राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिये. फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले. कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिये हालांकि उन्हें दो विकेट मिले.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200 स्कोर

  • 2023 में 19
  • 2022 में 18
  • 2018 में 15
  • 2020 में 13
  • 2019 में 11
  • 2008 में 11

यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम है जिसने 2013 में क्रिस गेल के 175 रन की मदद से 263 रन बनाये थे. बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये.

एक IPL पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौथे, छक्के)

  • 42 (21, 21) – आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बैंगलोर, 2013
  • 41 (27, 14) – एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, आज
  • 39 (24, 15) – केकेआर बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2018
  • 38 (30, 8) – मुंबई बनाम SRH, अबू धाबी, 2021

LSG का स्कोर- 257/5

  • पहले 10 ओवर – 128 रन
  • अंतिम 10 ओवर – 129 रन

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

  • 278/3- अफगानिस्तान vs आयरलैंड, 2019
  • 278/4- चेक गणराज्य vs तुर्की, 2019
  • 273/2- मेलबर्न स्टार्स vs होबार्ट हरिकेंस, 2022
  • 271/3- टाइटन्स vs नाइट्स, 2022
  • 267/2- ट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs जमैका तलवाह किंग्स्टन, 2019
  • 265/5- सोमरसेट vs डर्बीशायर, 2022
  • 263/5- आरसीबी vs PWI, 2013

Editor's Pick