IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, टाइगर श्रॉप सहित बड़े फिल्मी सितारे करेंगे परफॉर्म

टू्र्नामेंट के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होना है. दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में एक दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2023, 09:38 PM IST

Published On Mar 28, 2023, 09:38 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2023, 09:38 PM IST

IPL opening ceremony

IPL opening ceremony

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को होनी है. ओपनिंग मैच में पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच टक्कर होगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें फिल्मी सितारे परफॉर्म करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉप, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा सिंगर अरिजीत सिंह भी परफॉर्म करेंगे.ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मैच से ठीक पहले होगा. मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. बता दें कि साल 2018 के बाद ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाना है. कोविड की वजह से आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो रही थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं जियो सिनेमा एप पर की इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इस बार आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर पहली बार किया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले 2018 में हुए आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ऋतिक रौशन, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज ने परफॉर्म किया था. इस महीने के शुरुआत में विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भी कियारा आडवाणी, कृति सेनन ने परफॉर्मेंस दी थी.

टू्र्नामेंट के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होना है. दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में एक दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है.

दोनों टीमें:

गुजरात टाइटन्स:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान , दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स:

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसांडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा.

Editor's Pick