• Home
  • News
  • IPL 2023 playoffs scenario after pbks vs rr match

IPL 2023 Playoff Scenario: पंजाब बाहर, राजस्थान अब भी रेस में शामिल, जानिए क्या है समीकरण ?

राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया, अब प्लेऑफ की तीन स्थान के लिए छह टीमें रेस में बनी हुई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 19, 2023, 11:50 PM IST

Published On May 19, 2023, 11:50 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2023, 11:50 PM IST

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals (Photo-IPL T20.Com)

आईपीएल 2023 में शुक्रवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखी है. राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया, वहीं हार के साथ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. अभी भी प्लेऑफ की तीन स्थान के लिए छह टीमें रेस में बनी हुई है. गुजरात टाइटंस एकमात्र टीम है, जो प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.

अब क्या है समीकरण ?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. 15 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद चेन्नई अगर दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो 17 अंक के साथ वह क्वालीफाई कर जाएगी.

लखनऊ सुपरजायंट्स 15 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. शनिवार को लखनऊ का कोलकाता के साथ मुकाबला होना है, जीत के साथ 17 अंक लेकर लखनऊ भी आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी.

अगर चेन्नई और लखनऊ दोनों टीमें अपना मुकाबला गंवा देती है, फिर दोनों टीमों की परेशानी बढ़ जाएगी. ऐसे में इन दोनों टीमों को दुआ करनी होगी कि आरसीबी और मुंबई अपने मुकाबले गंवाए.

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के पास ही जीत ही विकल्प:

आरसीबी की टीम 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है, आरसीबी का अगला मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होना है, आरसीबी अगर मुकाबला जीत लेती है तो वह 16 अंक तक पहुंचेगी. आरसीबी को जीत से पहले मुंबई इंडियंस के मुकाबले का इंतजार करना होगा. अगर मुंबई की टीम रविवार को ही हैदराबाद के खिलाफ अच्छे रन रेट से जीत दर्ज कर लेती है तो फिर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की टीम तय होगी. मुंबई की टीम के पास भी अभी 14 अंक है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों टीम अपने मैच जीत लेती है और चेन्नई और लखनऊ की टीम में कोई एक टीम भी अपना मुकाबला गंवा देती है तो आरसीबी और मुंबई दोनों क्वालीफाई कर जाएंगे.

अगर आरसीबी और मुंबई अपने दोनों मुकाबले गंवा देती है तो दोनों टीमों के पास 14-14 अंक होंगे, ऐसे में राजस्थान की टीम भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हो सकती है. राजस्थान का रन रेट मुंबई से बेहतर है, जबकि वह आरसीबी से कुछ ही नीचे है.

इसके अलावा कोलकाता की टीम 12 अंक के साथ आखिरी वह टीम है जो प्लेऑफ में समीकरण से हिसाब से बनी हुई है. कोलकाता अगर लखनऊ के खिलाफ मुकाबला बेहतर रन रेट से जीत लेती है तो वह भी 14 अंक के साथ प्लेऑफ की रेस में आ जाएगी.

राजस्थान और कोलकाता के लिए तभी मौका है, जब आरसीबी और मुंबई दोनों ही टीम अपने मुकाबले गंवाए.

IPL 2023 पाइंट्स टेबल का हाल (66 मैच तक)

गुजरात टाइटंस- 13 मैच- 18 अंक (Q)
चेन्नई सुपरकिंग्स- 13 मैच- 15 अंक
लखनऊ सुपरजायंट्स- 13 मैच- 15 अंक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 13 मैच- 14 अंक (+0.180)
राजस्थान रॉयल्स- 14 मैच- 14 अंक +0.148
मुंबई इंडियंस- 13 मैच- 14 अंक (-0.128)
कोलकाता नाइट राइडर्स- 13 मैच- 12 अंक (-0.256)
पंजाब किंग्स- बाहर
दिल्ली कैपिटल्स- बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद- बाहर

Editor's Pick