• Home
  • News
  • IPL 2023: Rashid Khan enjoyed Golgappa with Mohit Sharma, Watch Video

VIDEO: राशिद खान ने लिया स्ट्रीट फूड का स्वाद, बताया किसमें है जिंदगी का असली मजा?

राशिदा खान का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Edited By : Vanson Soral |May 10, 2023, 04:36 PM IST

Published On May 10, 2023, 04:36 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2023, 04:36 PM IST

Rashid khan-GT

rashid.khan19

दुनियाभर की T20 लीग में अपना लोहा मनवा चुके राशिद खान की IPL की सबसे पसंदीदा लीग है. IPL 2023 में राशिद खान गुजरात टाइंटस की ओर से खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. इस सीजन तीन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए हैं और राशिद उनमें से एक है. यही वजह है कि राशिद अपनी सफलता का मजा भारत में तरह-तरह के खाने के व्यंजनों को चखकर ले रहे हैं.

राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं. इसमें राशिद का साथ देते हुए मोहित शर्मा भी दिख रहे हैं. वीडियो में राशिद कह रहे हैं- जिंदगी का असली मजा गोलगप्पे में है..गोलगप्पे में है भई.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिदा का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

राशिद खान इस सीजन 18.74 की औसत और 8.09 के इकॉनमी रेट से 19 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी भी 19 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में पहले पायदान पर हैं जबकि राशिद दूसरे स्थान पर काबिज हैं. तीसरे नंबर पर चेन्नई के तुषार देशपांडे हैं. तीनों गेंदबाजों ने 19-19 विकेट अपने नाम किए हैं.

इस सीजन गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो पिछले सीजन की तरह इस बार भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम का जलवा बरकरार है. गुजरात पाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर है और एक और जीत के साथ वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफॉई कर जाएगी. दूसरे नंबर पर चेन्नई है जिसके 13 अंक है.

गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है जो IPL 2023 का 57वां मुकाबला होगा. ये मैच 12 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ टेबल में तीसरे पायदान पर है.

Editor's Pick