add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है RCB, जानिए क्या है पूरा समीकरण?

मुंबई इंडियन्स ने सूर्यकुमार (83) की धमाकेदार पारी के दम पर RCB को 6 विकेट से हराया.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 10, 2023 12:45 AM IST

सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की शतकीय साझेदारी से मुंबई ने IPL 2023 के 53वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 6विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई पाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया.

मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार (35 गेंद में 83 रन, सात चौके, छह छक्के) और वढेरा (34 गेंद में 52 रन, चार चौके, तीन छक्के) के बीच 66 गेंद में 140 रन की साझेदारी से 21 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज इशान किशन (21 गेंद में 42 रन, चार चौके, चार छक्के) ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस जीत से मुंबई इंडियन्स के 11 मैच में 12 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी की टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है और उसकी प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है. अब सवाल उठता है कि आरसीबी किस तरह से प्ले ऑफ में जगह बना सकती है.

दरअसल, MI के खिलाफ मैच से पहले RCB के 10 अंक थे और शेष 4 मैचों में जीत उन्हें 18 अंकों तक पहुंचा देती. हालांकि अब RCB के लिए 18 पाइंट्स हासिल करना नामुमकिन है और टीम अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है. 16 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए उसे अपने बाकी बचे तीन मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

सीएसके के 11 मैचों में 13 अंक हैं, इसलिए उस बाकी तीन मैचों में जीत से उसके 19 अंक हो जाएंगे, जो उसके लिए शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए काफी होगा. राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी 10 अंक हैं लेकिन उन्होंने 11 मैच खेले हैं इसलिए वे अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकते हैं.

अगर मुंबई अपने सभी शेष मैच जीत लेता है तो टीम 18 अंकों तक पहुंच जाएगी. ऐसे में जीटी और सीएसके के बाद मुंबई तीसरा स्थान हासिल कर सकता है.  चौथे स्थान के लिए आरसीबी, केकेआर, आरआर और पीबीकेएस के बीच कांटे की टक्कर है. इनमें से जो टीम अपने शेष मैचों में जीत हासिल करेगी वह क्वालीफाई करेगी. हालांकि सारा समीकरण एक सप्ताह के बाद सामने आ जाएगा क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बड़ा उलटफेर कर किसी भी टीम का काम खराब कर सकती हैं.

(With PTI Bhasha inputs)