- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2023: Yuzvendra Chahal becomes the leading wicket-taker in IPL history
युजवेंद्र चहल बने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा
चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा को अपना शिकार बनाने के साथ ही IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिया है.
Published On May 11, 2023, 08:32 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2023, 08:32 PM IST
@IPL
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है. चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा को अपना शिकार बनाने के साथ ही IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिया है. नितीश स्पिनर चहल का 184वां शिकार बने. इस तरह युजी ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
नितीश राणा के बाद चहल ने वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह को भी अपना शिकार बनाया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.
Milestone ? – Yuzvendra Chahal becomes the leading wicket-taker in IPL ??#TATAIPL | @yuzi_chahal pic.twitter.com/d70pnuq6Wi
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 187 – युजवेंद्र चहल (143 मैच)
- 183 – ड्वेन ब्रावो (161)
- 174 – पीयूष चावला (176)
- 172 – अमित मिश्रा (160)
- 171 – रविचंद्रन अश्विन (196)
- 170- लसिथ मलिंगा (122)
An IPL legend – Chahal. pic.twitter.com/7XHMludqXX
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 11, 2023
युजवेंद्र चहल ने 143 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की है जबकि ब्रावो ने 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए थे.
Yuzi Chahal – IPL’s most successful bowler. ?? pic.twitter.com/UOs04szCBC
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 11, 2023
चहल IPL के मौजूदा सीजन में भी अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं. युजी अब तक 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में वह टॉप पर हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी, राशिद खान और तुषार देशपांडे को पछाड़ा. इन तीनों के नाम 19-19 विकेट दर्ज हैं.
IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)- 21 विकेट
- मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस)- 19 विकेट
- राशिद खान (गुजरात टाइटंस)- 19 विकेट
- तुषार देशपांडे (चेन्नई सुपर किंग्स)- 19 विकेट
- पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस)- 17 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 17 विकेट
मजेदार संयोग
- 2019 – केकेआर के खिलाफ सीएसके के खिलाड़ी को पछाड़कर विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
- 2023 – केकेआर के खिलाफ सीएसके खिलाड़ी को पछाड़कर युजवेंद्र चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
10 साल बेमिसाल
- साल 2013 (बनाम केकेआर ईडन गार्डन में)- IPL डेब्यू मैच में चहल का गेंदबाजी प्रदर्शन- 0/34. यह एकमात्र मैच है जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला था.
- साल 2023 (बनाम केकेआर ईडन गार्डन में)- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने चहल