This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली सीजन की दूसरी जीत, आरसीबी को फिर मिली हार
Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants : आरसीबी के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य था, आरसीबी की टीम 153 रन ही बना सकी.

RCB vs LSG IPL 2024 match scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Match today in Hindi: आईपीएल 2024 के 15वें मैच में आरसीबी को एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को 28 रन से हरा दिया. आरसीबी ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है.लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए. क्विंटन डि कॉक ने 81 रन और निकोलस पूरन ने 41 रन की पारी खेली. आरसीबी के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य था, आरसीबी की टीम 153 रन ही बना सकी. मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए. लखनऊ की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव
इम्पैक्ट प्लेयर– मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम
आरसीबी का नौवां विकेट गिरा. महिपाल लोमरोर 33 रन (13 गेंद) के आउट होने के साथ ही आरसीबी की उम्मीदें अब खत्म हो गई है. यश ठाकुर को मिली पहली सफलता.
दिनेश कार्तिक (04 रन) को नवीन उल हक ने किया आउट, आरसीबी का 136 रन (16.5) के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा. पिछले दो ओवर में आरसीबी ने वापसी की कोशिश की थी, मगर दिनेश कार्तिक का विकेट गिरने से टीम एक बार फिर बैकफुट पर चली गई. महिपाल लोमरोर 11 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 18 गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए 46 रन बनाने हैं.
मयंक यादव ने फिर दिलाई लखनऊ सुपरजायंट्स को सफलता, आरसीबी का छठा विकेट गिरा. रजत पाटीदार 21 गेंद में 29 रन की पारी खेलकर आउट. मयंक यादव को इस मैच में तीसरी सफलता मिली है.
आरसीबी को पांचवां झटका, अनुज रावत 11 रन की पारी खेलकर मार्कस स्टॉयनिस का शिकार बने. 13 ओवर में आरसीबी ने 94 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.
10 ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने चार विकेट पर 63 रन बनाए हैं. अनुज रावत (04) और रजत पाटीदार (07) क्रीज पर मौजूद हैं.
मयंक यादव की एक और शानदार गेंद, इस बार शिकार बने कैमरन ग्रीन. आरसीबी ने 58 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है. कैमरन ग्रीन सिर्फ 09 रन बना सके.
सात ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. रजत पाटीदार 07 रन और कैमरन ग्रीन 05 रन बनाकर नाबाद हैं. इन दोनों बल्लेबाजों पर आरसीबी की पारी आगे ले जाने की जिम्मेदारी है.
मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरी सफलता दिलाई है. ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके. छह ओवर में आरसीबी ने 48 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं.
आरसीबी को लगा दूसरा झटका, फाफ डू प्लेसिस रन आउट. देवदत्त पडिडकल ने किया शानदार थ्रो. 5.1 ओवर में 42 रन के स्कोर पर आरसीबी के दो प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
आरसीबी को लगा पहला झटका, विराट कोहली 16 गेंद में 22 रन की पारी खेलकर आउट. मणिमारन सिद्धार्थ को मिली सफलता. 40 रन (4.2 ओवर) के स्कोर पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा है.
मणिमारन सिद्धार्थ का अच्छा ओवर, पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए.
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए, आरसीबी के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य है. निकोलस पूरन 21 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे.
LSG को पांचवां झटका, आयुष बदोनी बिना खाता खोले आउट. यश दयाल की गेंद पर फाफ डू प्लेसिस ने लपका कमाल का कैच. 18 ओवर में लखनऊ का स्कोर-148/5
लखनऊ सुपरजायंट्स को चौथा झटका, क्विंटन डि कॉक 56 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर आउट. रीस टोप्ली को मिली सफलता. 143 रन (16.4 ओवर) के स्कोर पर लखनऊ के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
16 ओवर का खेल खत्म हुआ. लखनऊ ने तीन विकेट पर 141 रन बनाए है. क्विंटन डि कॉक 80 रन के स्कोर पर नाबाद हैं, क्या आईपीएल 2024 का पहला शतक आज आने वाला है ?
यश दयाल का बेहतरीन ओवर, सिर्फ दो रन बने. 15 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स ने तीन विकेट पर 131 रन बनाए हैं. डि कॉक 71 रन और निकोलस पूरन 01 रन बनाकर नाबाद हैं.
मार्कस स्टॉयनिस 15 गेंद में 24 रन की पारी खेलकर आउट. ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई आरसीबी को सफलता. 129 रन (13.5 ओवर) के स्कोर पर लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया है.
क्विंटन डि कॉक का अर्धशतक, डि कॉक का यह अर्धशतक 37 गेंद में आया है. एलएसजी ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 12 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर-102/2.
10 ओवर का खेल पूरा हुआ. लखनऊ सुपरजायंट्स ने दो विकेट के नुकसान के 84 रन बना लिए हैं. डि कॉक 46 रन और स्टॉयनिस 03 रन बनाकर नाबाद हैं.
लखनऊ को लगा दूसरा झटका, देवदत्त पडिडकल 06 रन (11 गेंद) की पारी खेलकर आउट. मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर अनुज रावत ने पीछे भागते हुए अच्छा कैच लपका. 73 रन (8.5 ओवर) के स्कोर पर लखनऊ को दूसरा झटका लगा है.
पावरप्ले खत्म हुआ. छह ओवर में लखनऊ ने एक विकेट पर 54 रन बनाए हैं. क्विंटन डि कॉक का साथ देने देवदत्त पडिडकल मैदान पर उतरे हैं.
ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी को पहली सफलता दिला दी है. केएल राहुल का किया शिकार. राहुल 14 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 53 रन के स्कोर पर लखनऊ को पहला झटका लगा है.
राहुल- डि कॉक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी. यह साझेदारी 5.2 ओवर में आई है.
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक शुरुआत की है. पहले पांच ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए हैं. डि कॉक 31 रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर नाबाद हैं.
डि कॉक काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने मोहम्मद सिराज के ओवर में दो लगातार गेंदों पर जड़ा छक्का. तीन ओवर में लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं.
रीस टोप्ली का महंगा ओवर, 12 रन बने. क्विंटन डि कॉक ने तीन चौके जड़े.
लखनऊ सुपरजांयट्स की पारी की शुरुआत करने क्विंटन डि कॉक और केएल राहुल क्रीज पर उतरे, रीस टोप्ली आरसीबी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव
इम्पैक्ट प्लेयर– मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम
आरसीबी ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है. अल्जारी जोसेफ की रीस टोप्ली को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. वहीं लखनऊ की टीम में भी एक बदलाव हुआ है. मोहसिन खान की जगह यश ठाकुर को जगह मिली है.
आईपीएल में आज बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें आज आमने-सामने होगी. यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले मुकाबले में आरसीबी को केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में आरसीबी की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, वहीं पहला मुकाबला गंवाने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, वह जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी. शाम सात बजे टॉस होगा, वहीं शाम 7.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी.
