- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, कोहली के शतक पर भारी पड़ा बटलर का शतक
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, कोहली के शतक पर भारी पड़ा बटलर का शतक
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: 184 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने जोस बटलर के नाबाद शतक से लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया.
Published On Apr 06, 2024, 06:31 PM IST
Last UpdatedApr 06, 2024, 06:31 PM IST
(Image credit-IANS)
RR vs RCB IPL 2024 match scorecard Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match today in Hindi: आईपीएल के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी को हराकर जीत का चौका लगाया है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. विराट कोहली के आईपीएल के 8वें शतक की बदौलत आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए. राजस्थान के सामने जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य है. विराट कोहली 113 रन बनाकर नाबाद रहे. 184 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने जोस बटलर के नाबाद शतक से लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया.
दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: रोवमेन पावेल, तनुष कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, स्वप्निल सिंह, विजय कुमार, हिमांशु शर्मा
Follow Updates here:
राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से मुकाबला जीता, जोस बटलर ने जड़ा शतक
जोस बटलर ने जड़ा शतक, आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए दो रन बनाने थे, ओवर की पहली बॉल पर बटलर ने छक्का जड़कर टीम को ना सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि अपना शतक भी पूरा किया. राजस्थान ने छह विकेट से जीता मुकाबला. राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2024 में लगातार चौथी जीत है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, स्वप्निल सिंह, विजय कुमार, हिमांशु शर्मा
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: रोवमेन पावेल, तनुष कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक
आईपीएल में आज आरसीबी के सामने राजस्थान की चुनौती
आईपीएल के 19वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें जयपुर में आमने-सामने है. चार में तीन मैच गंवाने वाली आरसीबी की टीम की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी, हालांकि तीन मैच में लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली राजस्थान के सामने उसकी चुनौती आसान नहीं होने वाली है. शाम 7.00 बजे टॉस होगा, वहीं शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.