• Home
  • News
  • KKR vs RR: जोस बटलर का शतक, राजस्थान की कोलकाता पर दो विकेट से रोमांचक जीत

KKR vs RR: जोस बटलर का शतक, राजस्थान की कोलकाता पर दो विकेट से रोमांचक जीत

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: राजस्थान के सामने जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य रखा है, जोस बटलर के नाबाद शतक से राजस्थान की टीम ने इस मुकाबले को आखिरी बॉल पर आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 16, 2024, 06:30 PM IST

Published On Apr 16, 2024, 06:30 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2024, 06:30 PM IST

Jos buttler

(Image credit-iplt20.com)

KKR VS RR IPL 2024 match scorecard Kolkata Knight Riders vs Rajasthan RoyalsMatch today in Hindi: आईपीएल के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया. कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए मुकाबले मेंं राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन के शतक (56 गेंद में 109) से 20 ओवर में छह विकेट पर 223 रन बनाए. राजस्थान के सामने जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य रखा है, जोस बटलर के नाबाद शतक से राजस्थान की टीम ने इस मुकाबले को आखिरी बॉल पर आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा, अनुकूल राय, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडेय

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- जोस बटलर, टॉम कोहलर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नांद्रे बर्गर 

Follow Updates here:

राजस्थान ने दो विकेट से जीता मुकाबला

राजस्थान ने दो विकेट से जीता मुकाबला, आखिरी बॉल पर सिंगल लगाकर बटलर ने दिलाई जीत. जोस बटलर 60 गेंद में 107 रन बनाकर नाबाद रहे.

जोस बटलर का शतक

जोस बटलर का शतक, उन्होंने 55 गेंद में अपना शतक पूरा किया. आईपीएल में यह उनका सातवां शतक है.

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए नौ रन चाहिए

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए नौ रन चाहिए

राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंद में बनाने हैं 28 रन

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंद में बनाने हैं 28 रन. जोस बटलर 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

ट्रेंट बोल्ट रन आउट, राजस्थान का आठवां विकेट गिरा

राजस्थान का आठवां विकेट गिरा, ट्रेंट बोल्ट बिना कोई रन बनाए रन आउट. जोस बटलर 44 गेंद में 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

रोवमन पॉवेल 13 गेंद में 26 रन बनाकर आउट, राजस्थान का 7वां विकेट गिरा

राजस्थान का 7वां विकेट गिरा, रोवमन पॉवेल 13 गेंद में 26 रन बनाकर आउट, सुनील नरेन ने पहली तीन बॉल पर 16 रन लुटाने के बाद वापसी की और पॉवेल को चलता किया.

15 ओवर में राजस्थान- 145/6

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. राजस्थान ने छह विकेट पर 145 रन बनाए हैं. 30 बॉल में 79 रन चाहिए राजस्थान को जीत के लिए.

जोस बटलर का अर्धशतक

जोस बटलर का अर्धशतक, उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है.

वरुण चक्रवर्ती  हैट्रिक से चूके

वरुण चक्रवर्ती  हैट्रिक से चूके, मगर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 121 रन के स्कोर पर राजस्थान के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. 13 ओवर में राजस्थान- 125/6. टाइम आउट का समय.

शिमरन हेटमायर आउट, राजस्थान का छठा विकेट गिरा

राजस्थान का छठा विकेट गिरा, शिमरन हेटमायर आउट. वरुण चक्रवर्ती ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए. हैट्रिक पर वरुण चक्रवर्ती

रविचंद्रन अश्विन आउट, राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा

राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा, रविचंद्रन अश्विन 08 रन की पारी खेलकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. 121 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

राजस्थान को लगा चौथा झटका, ध्रुव जुरेल आउट

राजस्थान ने चौथा विकेट गंवा दिया है. शतक जड़ने वाले सुनील नरेन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. ध्रुव जुरेल (02) का किया शिकार. 100 रन के स्कोर पर राजस्थान के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

राजस्थान को तीसरा झटका, रियान पराग आउट

राजस्थान को लगा तीसरा झटका, रियान पराग 14 गेंद में 34 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट. हर्षित राणा की गेंद पर आंद्रे रसेल ने लपका बेहतरीन कैच. 97 रन (7.5 ओवर) पर राजस्थान ने तीसरा विकेट गंवाया है. 08 ओवर में राजस्थान- 98/3.

बटलर- पराग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

बटलर- पराग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी. यह साझेदारी सिर्फ 23 गेंद में आई है.

पांच ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 53/2

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 53 रन बनाए हैं. जोस बटलर 13 रन और रियान पराग 05 रन बनाकर नाबाद हैं.

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन आउट

हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में ही दिलाई सफलता. संजू सैमसन का किया शिकार. संजू सैमसन 08 गेंद में 12 रन की पारी खेलकर आउट.

राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान ने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल के रुप में पहला विकेट गंवा दिया है. यशस्वी जायसवाल नौ गेंद में 19 रन की पारी खेलकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने. वेंकटेश अय्यर ने लपका कैच. दो ओवर में राजस्थान- 23/1.

कोलकाता ने राजस्थान को दिया 224 रन का लक्ष्य

20 ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने छह विकेट पर 223 रन बनाए. रिंकू सिंह नौ गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान के सामने जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य है.

कोलकाता का छठा विकेट गिरा, वेंकटेश अय्यर आउट

215 रन के स्कोर पर  कोलकाता का छठा विकेट गिरा, वेंकटेश अय्यर (08 रन) आउट. कुलदीप सेन को मिला विकेट. ध्रुव जुरेल ने लपका अच्छा कैच.

केकेआर का स्कोर 200 के पार

केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंचा. 19 ओवर में कोलकाता ने पांच विकेट पर 214 रन बना लिए हैं. वेंकटेश अय्यर (08 रन) और रिंकू सिंह (12 रन) की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं.

सुनील नरेन 109 रन की पारी खेलकर आउट

सुनील नरेन 109 रन की पारी खेलकर आउट. ट्रेंट बोल्ट ने किया बोल्ड, कोलकाता ने 195 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया है.

केकेआर को चौथा झटका

केकेआर को चौथा झटका, आंद्रे रसेल 10 गेंद में 13 रन की पारी खेलकर आउट. 184 रन के स्कोर पर कोलकाता को चौथा झटका लगा है. आवेश खान को दूसरी सफलता मिली है.

सुनील नरेन का शतक

सुनील नरेन ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है. सुनील नरेन ने 49 गेंद में अपना शतक बनाया है. 16 ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट पर 184 रन बना लिए हैं.

15 ओवर में कोलकाता का स्कोर- 161/3

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. सुनील नरेन की तूफानी पारी से कोलकाता ने तीन विकेट पर 161 रन बनाए हैं. सुनील नरेन 44 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद हैं. आंद्रे रसेल (12 रन) उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.

केकेआर को तीसरा झटका

केकेआर को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर (11 रन) आउट, युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई सफलता. 133रन पर कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा है.

कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

106 रन (10.4 ओवर) पर कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा, अंगकृष रघुवंशी 18 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट. कुलदीप सेन ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई है. रविचंद्रन अश्विन ने लपका कैच.

10 ओवर में केकेआर का स्कोर- 100/1

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. कोलकाता ने एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए है. सुनील नरेन 51 रन और अंगकृष रघुवंशी 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 79 रन की साझेदारी हो चुकी है.

सुनील नरेन का अर्धशतक

सुनील नरेन का अर्धशतक. उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया. यह अर्धशतक 29 गेंद में आया है.

सुनील नरेन- अंगकृष रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सुनील नरेन- अंगकृष रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, यह साझेदारी सिर्फ 26 गेंद में आई है. आठ ओवर में केकेआर- 74/1

कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार, छह ओवर में स्कोर-56/1

कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा, छह ओवर में कोलकाता ने एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 23 रन और अंगकृष ऱघुवंशी 15 रन बनाकर नाबाद हैं. टाइम आउट का समय.

पांच ओवर में केकेआर का स्कोर- 40/0

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. 5वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने ट्रेंट बोल्ट को तीन चौके जड़े. पांच ओवर में स्कोर- 40/0.

कोलकाता को पहला झटका, फिल साल्ट आउट

कोलकाता को पहला झटका, फिल साल्ट (10 रन) आउट. आवेश खान ने अपनी ही गेंदबाजी में लपका कैच. 21 रन (3.3 ओवर) पर केकेआर ने पहला विकेट गंवाया है.

कोलकाता की अच्छी शुरुआत, तीन ओवर में स्कोर-20/0

तीन ओवर का खेल पूरा हुआ. कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बनाए हैं. फिल साल्ट 10 रन और सुनील नरेन 06 रन बनाकर नाबाद हैं.

ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में बने सिर्फ दो रन

ट्रेंट बोल्ट का कमाल का ओवर, इस ओवर में सिर्फ दो रन बने. ओवर की दूसरी बॉल पर राजस्थान ने बड़ा मौका गंवाया, जब प्वॉइंट पर रियान पराग ने फिल साल्ट का आसान कैच टपका दिया.

पहले ओवर में फिल साल्ट को मिला जीवनदान

पहले ओवर में फिल साल्ट को मिला जीवनदान, रियान पराग ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आसान कैच टपकाया.

कोलकाता के ओपनर्स मैदान पर उतरे

कोलकाता के ओपनर्स फिल साल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर उतरे. राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

कोलकाता की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा, अनुकूल राय, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडेय

राजस्थान की टीम

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- जोस बटलर, टॉम कोहलर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नांद्रे बर्गर

राजस्थान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

राजस्थान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला. जोस बटलर और आर. अश्विन आज उपलब्ध हैं. कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आईपीएल में आज कोलकाता और राजस्थान की टक्कर

आईपीएल 2024 में आज टेबल टॉपर्स की जंग होगी. पहले पायदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स का सामना प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुकाबले में होम टीम का पलड़ा भारी रहेगा, मगर राजस्थान से उसे अच्छी टक्कर मिल सकती है. शाम 7 बजे टॉस होगा, वहीं शाम 7.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा.

Editor's Pick