- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CSK VS LSG: मार्कस स्टॉयनिस का तूफानी शतक, लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
CSK VS LSG: मार्कस स्टॉयनिस का तूफानी शतक, लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य है. मार्कस स्टॉयनिस के तूफानी शतक से लखनऊ की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया
Published On Apr 23, 2024, 06:29 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2024, 06:29 PM IST
PIC- @IPL
CSK VS LSG IPL 2024 match scorecard Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Match today in Hindi: आईपीएल के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, रुतुराज गायकवाड़ के शतक (108 रन नाबाद) और शिवम दुबे (66 रन) के तूफानी अर्धशतक की मदद से चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए. लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य है. मार्कस स्टॉयनिस के तूफानी शतक से लखनऊ की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मार्कस स्टॉयनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ की टीम जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
आईपीएल 2024 में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत थी, लखनऊ ने दोनों मैच अपने नाम किए.
Follow Updates here:
लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे लखनऊ को. मार्कस स्टॉयनिस ने पहली तीन बॉल पर ही लखनऊ को जीत दिला दी. मार्कस स्टॉयनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली. दीपक हूडा छह गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ की टीम पांचवीं जीत के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई की इस सीजन यह चौथी हार है.
मार्कस स्टॉयिनस- निकोलस पूरन की तूफानी पारी, लखनऊ 150 रन के पार
मार्कस स्टॉयिनस- निकोलस पूरन की तूफानी पारी से लखनऊ ने मैच में शानदार वापसी की है. लखनऊ ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बना लिए हैं. टीम को 24 गेंद में जीत के लिए 54 रन बनाने हैं. मार्कस स्टॉयनिस 87 रन और निकोलस पूरन 34 रन बनाकर नाबाद हैं. टाइम आउट का समय.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर- समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर