• Home
  • News
  • KKR VS PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बेयरस्टो के शतक से कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड जीत

KKR VS PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बेयरस्टो के शतक से कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड जीत

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings: पंजाब के सामने जीत के लिए 262 रन का लक्ष्य था, पंजाब ने जॉनी बेयरस्टो के शतक से 18.4 में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 26, 2024, 06:28 PM IST

Published On Apr 26, 2024, 06:28 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2024, 06:28 PM IST

bairstow

(Image credit-ipl twitter)

KKR VS PBKS IPL 2024 match scorecard Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match today in Hindi: आईपीएल के 42वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने इतिहास रच दिया. कोलकाता के इडेन गार्डेंस मे खेले गए मैच में पंजाब ने कोलकाता को आठ विकेट से हराकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर चेड किया.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (32 गेंद में 71 रन) और फिल साल्ट (37 गेंद में 75 रन) की तूफानी पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाए. पंजाब के सामने जीत के लिए 262 रन का लक्ष्य था, पंजाब ने जॉनी बेयरस्टो के शतक से 18.4 में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

दोनों टीमों का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी

Follow Updates here:

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड जीत

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया. 262 रन के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. जॉनी बेयरस्टो 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह 28 गेंद में 68 रन बनाकर नाबाद रहे.

शशांक सिंह का अर्धशतक

शशांक सिंह का अर्धशतक, उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, पंजाब जीत से नौ दूर है, 12 गेंद का खेल बाकी है.

जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शतक

जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शतक, उन्होंने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया है. पंजाब ने मैच में जोरदार वापसी की है. 17 ओवर में दो विकेट पर 228 रन बनाए हैं. जीत से 34 दूर है पंजाब की टीम.

पंजाब का स्कोर 200 के पार, 15 ओवर में स्कोर-201/2

पंजाब का स्कोर 200 के पार पहुंचा, 15 ओवर में पंजाब ने दो विकेट पर 201 रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो 97 रन और शशांक सिंह 19 रन बनाकर नाबाद हैं. पंजाब को जीत के लिए 30 गेंद में 61 रन बनाने हैं.

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, राइली रुसो आउट

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, राइली रुसो आउट, सुनील नरेन ने खतरनाक हो रही साझेदारी

जॉनी बेयरेस्टो का अर्धशतक, 10 ओवर मे पंजाब- 132/1

जॉनी बेयरेस्टो का अर्धशतक पूरा. पंजाब किंग्स ने 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की है. पंजाब किंग्स ने एक विकेट पर 132 रन बनाए हैं. बेयरस्टो 28 गेंद में 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. राइली रुसो ने 12 गेंद में 18 रन बनाए हैं.

पंजाब ने 100 रन का आंकड़ा पार किया

पंजाब ने 8वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

पंजाब का पहला विकेट गिरा, प्रभसिमरन सिंह रन आउट

पंजाब का पहला विकेट गिरा, प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद में 54 बनाकर रन आउट. छह ओवर में पंजाब ने एक विकेट पर 93 रन बनाए हैं. टाइम आउट का समय.

प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक. उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है.

पंजाब का स्कोर 50 रन के पार

पंजाब का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा. पंजाब किंग्स ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं.

पंजाब की विस्फोटक शुरुआत

262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  पंजाब की विस्फोटक शुरुआत. दुष्मंथा चमीरा के दूसरे ओवर में बने 23 रन. पहले तीन ओवर में पंजाब की टीम ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं.

पंजाब की पारी की शुरुआत

पंजाब की पारी की शुरुआत करने प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर उतरे हैं. कोलकाता के लिए डेब्यू मैच खेल रहे दुष्मंथा चमीरा गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

कोलकाता ने पंजाब को दिया 262 रन का लक्ष्य

कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाए. आखिरी बॉल पर वेंकटेश अय्यर 39 रन (23 गेंद) रन आउट हुए. कोलकाता ने पंजाब के सामने जीत के लिए 262 रन का लक्ष्य रखा है.

रिंकू सिंह आउट, कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा

कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा, रिंकू सिंह पांच रन की पारी खेलकर आउट. हर्षल पटेल ने लिया विकेट. 253 रन के स्कोर पर कोलकाता ने पांचवा विकेट गंवाया है.

कोलकाता का चौथा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर 10 गेंद में 28 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौटे. 246 रन के स्कोर पर कोलकाता का चौथा विकेट गिरा है. अर्शदीप सिंह को मिली सफलता. अब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा, आंद्रे रसेल आउट

आंद्रे रसेल 12 गेंद में 24 रन की पारी खेलकर आउट. 203 रन के स्कोर पर कोलकाता को तीसरा झटका, अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को सफलता दिलाई है.

केकेआर का स्कोर 200 रन के पार

केकेआर का स्कोर 200 रन के पार, कोलकाता ने 16वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पर कर लिया है.

15 ओवर में केकेआर का स्कोर- 190/2

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. अब आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर ने मोर्चा संभाला है. कोलकाता ने दो विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं. आंद्रे रसेल नौ गेंद में 14 रन और वेंकटेश अय्यर 13 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद हैं.

13 ओवर में कोलकाता का स्कोर- 169/2

13 ओवर में कोलकाता का स्कोर- 169/2. टाइम आउट का समय. वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद हैं.

केकेआर का दूसरा विकेट गिरा

केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, सैम करन ने  फिल साल्ट को किया बोल्ड. फिल साल्ट 37 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए. कोलकाता ने 163 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है.

केकेआर का स्कोर 150 रन के पार

केकेआर का स्कोर 150 रन के पार. 12 ओवर में स्कोर- 151/1.

आईपीएल में पहले 10 ओवरों के बाद टीम का उच्चतम स्कोर

158/4 – एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
148/2 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
141/2 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
138/4 – डीसी बनाम एसआरएच, दिल्ली, 2024
137/0 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, कोलकाता, 2024
135/1 – केकेआर बनाम डीसी, विशाखापत्तनम, 2024

पंजाब किंग्स को मिली पहला सफलता, सुनील नरेन आउट

आखिरकार पंजाब किंग्स को पहली सफलता मिल गई है. राहुल चाहर ने नरेन का किया शिकार. जॉनी बेयरस्टो ने लपका कैच. सुनील नरेन 32 गेंद में 71 रन की  पारी खेलकर आउट. 138 रन के स्कोर पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा है.

10 ओवर में केकेआर का स्कोर- 137/0

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 137 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 31 गेंद में 71 रन और फिल साल्ट 30 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद हैं.

फिल साल्ट का अर्धशतक

फिल साल्ट का अर्धशतक पूरा हुआ. साल्ट ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. नौ ओवर में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 118 रन बना लिए हैं.

केकेआर 100 रन के पार

केकेआर ने आठ ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. सुनील नरेन 53 रन और फिल साल्ट 46 रन बनाकर नाबाद हैं.

सुनील नरेन का अर्घशतक

सुनील नरेन का अर्घशतक पूरा हुआ. नरेन ने सिर्फ 23 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है.

पावरप्ले खत्म, छह ओवर में केकेआर- 76/0

पावरप्ले के आखिरी ओवर मेें अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी, सिर्फ छह रन दिए. छह ओवर में केकेआर- 76/0

पांच ओवर में केकेआर- 70/0

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. कोलकात नाइट राइ़डर्स ने बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट 30 रन (16 गेंद) और नरेन 37 रन (14 गेंद) बनाकर नाबाद हैं.

केकेआर का स्कोर 50 रन के पार

केकेआर का स्कोर 50 रन (3.5 ओवर) के पार, कगिसो रबाडा के ओवर में बने 21 रन. चार ओवर में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं.

नरेन- साल्ट ने दिलाई केकेआर को विस्फोटक शुरुआत

नरेन- साल्ट ने केकेआर को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है. हर्षल पटेल के ओवर में 18 रन. तीन ओवर में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं.

अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 13 रन

अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 13 रन, दो ओवर में कोलकाता का स्कोर- 20/0. सुनील नरेन ने इस ओवर में छक्का भी जड़ा.

सैम करन के पहले ओवर में बने सात रन

सैम करन के पहले ओवर में बने सात रन, सुनील नरेन ने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है.

कोलकाता के ओपनर्स फिल साल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर उतरे

कोलकाता के ओपनर्स फिल साल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर उतरे, पंजाब के लिए सैम करन गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. लियम लिविंगस्टन की जगह जॉनी बेयरस्टो की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. केकेआर की टीम में मिचेल स्टॉर्क की जगह दुष्मंथा चमीरा को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. दुष्मंथा चमीरा केकेआर के लिए डेब्यू कर रहे हैं. मिचेल स्टॉर्क की अंगुली में चोट है.

आईपीएल में आज कोलकाता और पंजाब की टक्कर

IPL 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. पंजाब की टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और पाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है, वहीं पांच जीत के साथ कोलकाता की टीम प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे नंबर पर है. शाम 7.00 बजे टॉस होगा, शा्म 7.30 बजे से मुकाबला शुरू होगा.

 

Editor's Pick