- क्रिकेट न्यूज़
- News
- DC VS RR: दिल्ली ने दर्ज की सीजन की छठी जीत, राजस्थान को 20 रन से हराया
DC VS RR: दिल्ली ने दर्ज की सीजन की छठी जीत, राजस्थान को 20 रन से हराया
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: राजस्थान के सामने 222 रन का लक्ष्य था, राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी.
Published On May 07, 2024, 06:25 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2024, 06:25 PM IST
(Image credit-IPLT20.Com)
DC VS RR IPL 2024 match scorecard Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Match today in Hindi: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाए. मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल ने तूफानी अर्धशतक जड़ा, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी विस्फोटक पारी खेली. राजस्थान के लिए अश्विन ने तीन विकेट चटकाए. राजस्थान के सामने 222 रन का लक्ष्य था, राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी.
Follow Updates here:
दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर- जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, कुणाल सिंह राठौड़
आईपीएल में आज दिल्ली के सामने राजस्थान की चुनौती
आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती है. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने- सामने है. पहले मैच में राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 12 रन से हराया था. आज दिल्ली के पास राजस्थान से बदला लेने का मौका है. वही अगर इस मैच में राजस्थान की टीम मुकाबला जीत जाती है तो वो आईपीएल की पहली टीम बन जाएगी जो इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी.