MI VS LSG: लखनऊ ने जीत के साथ सीजन का किया अंत, मुंबई को मिली सीजन की 10वीं हार
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य था, मुंबई की टीम रोहित शर्मा और नमन धीर के अर्धशतक के बावजूद 196 रन ही बना सकी. मुंबई को इस सीजन 10वीं हार का सामना करना पड़ा
Published On May 17, 2024, 06:37 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2024, 06:37 PM IST
(Image credit-IPL/BCCI)
MI VS LSG IPL 2024 match scorecard Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Match today in Hindi: आईपीएल के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की 7वीं जीत के साथ इस सीजन का अंत किया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन (75 रन) और केएल राहुल (55 रन) के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए. पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने तीन-तीन विकेट लिए. मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य था, मुंबई की टीम रोहित शर्मा और नमन धीर के अर्धशतक के बावजूद 196 रन ही बना सकी. मुंबई को इस सीजन 10वीं हार का सामना करना पड़ा
Follow Updates here:
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से जीता मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से जीता मुकाबला, 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 196 रन ही बना सकी. नमन धीर 28 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई को आईपीएल 2024 में 10वीं हार का सामना करना पड़ा, वहीं लखनऊ की टीम ने सातवीं जीत और 14 अंक के साथ अपने अभियान का समापन किया.
15वें ओवर में बने 29 रन, लखनऊ का स्कोर- 159/3
15 ओवर का खेल पूरा हुआ, इस ओवर में 29 रन बने, पहली दो बॉल अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी, जिसमें दो छक्के लगे, उसके बाद अर्जुन तेंदुलकर मैदान से बाहर चले गए. नमन धीर ने उनका ओवर पूरा किया, उनकी चार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगा. 15 ओवर में लखनऊ ने तीन विकेट पर 159 रन बना लिए हैं.
दोनों टीमों का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर– नवीन उल हक, एश्टन टर्नर, एम. सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा
इम्पैक्ट प्लेयर– रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, टिम डेविड, आकाश मधवाल, कार्तिकेय सिंह
आईपीएल में आज मुंबई और लखनऊ की टक्कर
आईपीएल 2024 में आज 67वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होगी. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और टीम के लीग स्टेज का यह आखिरी मैच है, ऐसे में टीम जीत के साथ इस सीजन को समाप्त करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम भी लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर है, आखिरी मैच में टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.