- क्रिकेट न्यूज़
- News
- RR VS KKR: कोलकाता- राजस्थान मैच बारिश से रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
RR VS KKR: कोलकाता- राजस्थान मैच बारिश से रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Live Score in Hindi: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On May 19, 2024, 06:33 PM IST
Last UpdatedMay 19, 2024, 06:33 PM IST
(image credit- IPL/BCCI)
RR VS KKR IPL 2024 match scorecard Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match today in hindi: आईपीएल 2024 का 70वां मैच बारिश से रद्द हो गया. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में बारिश की वजह से एक भी बॉल नहीं फेंका जा सका. इसके साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है.
आईपीएल प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी. वहीं एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी.
Follow Updates here:
दोनों टीमों का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर
आईपीएल में राजस्थान और कोलकाता की टक्कर
आईपीएल 2024 के 70वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने है. आईपीएल के लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला है, अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले को जीतती है तो वह कोलकाता के साथ पहला क्वालिफायर खेलेगी. पिछले चार मैचों में हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने हालांकि केकेआर की कड़ी चुनौती है जो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है.