- Home
- News
- IPL 2024 Awards List know complete list of winners Virat Kohli orange cap harshal Patel purple cap
IPL 2024 Awards List: जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड, सुनील नरेन को मिला यह बड़ा पुरस्कार
केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी. अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलाई.
Published On May 27, 2024, 12:30 AM IST
Last UpdatedMay 27, 2024, 12:30 AM IST
PIC- @IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का समापन हो गया. IPL 2024 के फाइनल में KKR ने एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया. इस तरह कोलकाता तीसरी बार IPL चैंपियन बनने में कामयाब रहा. KKR की इस खिताबी जीत में सबसे ज्यादा योगदान गेंदबाजों का रहा जिन्होंने SRH की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.3 ओवरों में महज 113 रनों पर ढेर हो गई. SRH के मामूली से स्कोर का पीछा करने उतरी KKR ने धमाकेदार आगाज किया और 2 विकेट खोकर 11वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली. IPL फाइनल में KKR के लिए आंद्रे रसेल ने 3 और हर्षित राणा व मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले.
KKR को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि मिली. वहीं, उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ रुपये मिले. तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान के खाते में 7 करोड़ जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम आरसीबी को 6.5 करोड़ दिए गए. इस सीजन कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया जिन्हें अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया. आइए एक नजर डालते हैं अवॉर्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ियों पर…
IPL 2024 में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- विजेता (20 करोड़ रुपये) – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- उपविजेता (12.5 करोड़ रुपये) – सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- Player of the Match: मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) चुना गया.
- Emerging Player of the Season: सनराइजर्स हैदराबाद के नितीश कुमार रेड्डी को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (Emerging Player of the Season) का खिताब दिया गया. साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये भी मिले.
- Electric Striker of the Season: दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज जैक फ्रैजर मैकगर्क को इलैक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया. हेड ने जैक की गैरमौजूदगी ये अवॉर्ड ग्रहण किया. जैक को भी 10 लाख रुपये की इनामी राशि मिली.
- Most Sixes Award (10 लाख): अभिषेक शर्मा (42 छक्के)
- Most Fours Award (10 लाख): ट्रेविस हेड
- Fair Play Award 2024: IPL 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने वाली टीम बनी.
- Purple Cap (10 लाख): पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को 24 विकेट लेने के लिए पर्पल कैप अवॉर्ड दिया गया. हर्षल की अनुपस्थिति में भुवी ने ये अवॉर्ड लिया.
- Orange Cap (10 लाख): विराट कोहली को इस सीजन 741 रन बनाने के लिए ऑरेन्ज कैप दी गई. कोहली के लिए ये सीजन कमाल का रहा.
- Catch of the Saeason: कोलकाता नाइट राइडर्स के रमनदीप सिंह को कैच ऑफ द सीजन का खिताब दिया गया. उन्होंने LSG के खिलाफ एक कमाल का कैच पकड़ा था.
- Most Valuable Player (MVP): KKR के सुनील नरेन को पूरे सीजन गेंद और बल्ले से कमाल के प्रदर्शन के लिए मोस्ट वेल्यूएबल अवॉर्ड से नवाजा गया. नरेन ने 17 विकेट अपने नाम किए और बल्ले से 488 रनों का योगदान दिया. IPL के इतिहास में MVP अवॉर्ड जीतने वाले नरेन पहले खिलाड़ी है. इससे पहले नरेन ने 2008 और 2018 ये अवॉर्ड हासिल किया था.
- Ultimate Fantacy Player of the Season (10 लाख): सुनील नरेन
- हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन को बेस्ट पिच और ग्राउंड का खिताब दिया गया. साथ ही 50 लाख रुपये भी प्रदान किए गए.
IPL फाइनल KKR vs SRH Awards
- प्लेयर ऑफ द मैच – मिचेल स्टार्क
- फैंटेसी प्लेयर ऑफ द मैच – मिशेल स्टार्क
- मैच में सर्वाधिक छक्के – वेंकटेश अय्यर
- मैच में सर्वाधिक चौके – रहमानुल्लाह गुरबाज
- मैच में सर्वाधिक डॉट बॉल – हर्षित राणा