CSK VS GT: समीर रिजवी ने आईपीएल की पहली बॉल पर लगाया सिक्स, खास क्लब में बनाई जगह

समीर रिजवी ने छह गेंद में 14 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए. आईपीएल में पहली बॉल पर ही उन्होंने राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ा

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 26, 2024, 11:49 PM IST

Published On Mar 26, 2024, 11:49 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2024, 11:49 PM IST

Sameer Rizvi

(Photo credit-IPLT20,Com)

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया. 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 143 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए इस मैच में शिवम दुबे, रचिन रविंद्र और रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेली. वहीं इस मैच में चेन्नई के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया.

समीर रिजवी ने आरसीबी के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था, मगर वहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करने उतरे समीर रिजवी ने अपनी पहली ही बॉल पर सिक्स जड़ दिया. आईपीएल में पहली ही बॉल पर सिक्स लगाने वाले वह नौवें बल्लेबाज हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में आंद्रे रसेल, कॉर्लोस ब्रैथवेट जैसे बड़े खिलाड़ी यह कारनामा पहले कर चुके हैं.

आईपीएल में पहली बॉल पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

रोब क्विनी
केवोन कूपर
आंद्रे रसेल
कार्लोस ब्रैथवेट
अनिकेत चौधरी
जावोन सियरलेस
सिद्देश लाड
महेश थीक्षाना
समीर रिज़वी

समीर रिजवी ने छह गेंद में 14 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए. आईपीएल में पहली बॉल पर ही उन्होंने राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ा.

आईपीएल ऑक्शन में मिले थे 8.40 करोड़

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पैदा हुए रिजवी की उम्र महज 20 साल है. समीर रिजवी आईपीएल ऑक्शन में काफी चर्चा में रहे थे, उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा था. वह भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 20 लाख से कई गुणा ज्यादा रकम देकर खरीदा था. हाल ही में उन्होंने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में 266 गेंद पर 33 चौके और 12 छक्के लगाकर 312 रन की पारी खेली थी

Editor's Pick