• Home
  • News
  • IPL 2024 CSK vs KKR Chennai Super Kings Won by 7 Wicket against Kolkata in MA Chidambaram Stadium

IPL 2024: गायकवाड़ के अर्धशतक से CSK ने KKR को 7 विकेट से धोया

चेन्नई। रविंद्र जडेजा और तुषार पांडे की शानदार गेंदबाजी और फिर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की तीसरी जीत दिलाई. चेन्नई में खेले गए IPL 2024 के 22वें मुकाबले में CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही चेन्नई...

Edited By : Vanson Soral |Apr 08, 2024, 11:05 PM IST

Published On Apr 08, 2024, 11:05 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2024, 11:05 PM IST

csk main

PIC- @IPL

चेन्नई। रविंद्र जडेजा और तुषार पांडे की शानदार गेंदबाजी और फिर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की तीसरी जीत दिलाई. चेन्नई में खेले गए IPL 2024 के 22वें मुकाबले में CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही चेन्नई के खाते में अब 6 अंक हो गए हैं.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 137/9 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी की बदौलत 138 रनों का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रनों की जबकि शिवम दुबे ने 28 रनों की पारी खेली. धोनी उस वक्त मैदान पर आए जब टीम को 3 रनों की दरकार थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के तुषार पांडे ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद जडेजा ने अपनी शुरुआती दो ओवरों में अंगकृष रघुवंशी (18 गेंद में 24 रन), सुनील नारायण (20 गेंद में 27 रन) और वेंकटेश अय्यर (तीन रन) के विकेट के साथ केकेआर की पारी का रूख मोड़ दिया. जडेजा को तुषार देशपांडे ( चार ओवर में 33 रन पर तीन विकेट), मुस्तफिजुर रहमान (चार ओवर में 22 रन पर दो विकेट) और महीश तीक्षणा (चार ओवर में एक विकेट पर 28 रन) का अच्छा साथ मिला.

KKR के बल्लेबाजों ने किया निराश

केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में सबसे ज्यादा 34 रन बनाये. देशपांडे ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलायी. प्वाइंट क्षेत्र में जडेजा ने उनका शानदार कैच लपका.

नारायण और युवा बल्लेबाज रधुवंशी पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा. दोनों ने सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाते हुए महज 29 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. इस दौरान नारायण ने देशपांडे के खिलाफ पारी का पहला छक्का लगाया तो वहीं दोनों बल्लेबाजों में पांचवें ओवर में तीक्षणा की गेंद को दर्शकदीर्घा में पहुंचाया. पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 56 रन था.

सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये जडेजा इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा कर 56 रन की साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही रघुवंशी को पगबाधा और फिर नारायण को तीक्षणा के हाथों कैच कराकर सीएसके को दोहरी सफलता दिलायी. वेंकटेश अय्यर भी बल्ले से अच्छा नहीं कर सकें.

जडेजा ने पूरा किया कैच का सैकड़ा

रमनदीप सिंह (13 रन) ने 12वें ओवर में रन गति को तेज करने के लिए तीक्षणा की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गये. श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह भी तेजी से रन बनाने में संघर्ष करते दिखे जिससे टीम ने 16वें ओवर में रनों का सैंकड़ा पूरा किया. सीएसके लिए मौजूदा सत्र में पहला मैच खेल रहे शारदुल ठाकुर की इस ओवर में श्रेयस ने चौका लगाकर 25 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया.

स्ट्रेजिक टाइम आउट के बाद 17वें ओवर में देशपांडे की गेंद को रिंकू (नौ रन) विकेटों पर खेल गये. क्रीज पर आंद्रे रसेल की मौजूदगी से केकेआर को कुछ बड़े शॉट की उम्मीद थी लेकिन वह 10 गेंद की पारी में दो चौके की मदद से 10 रन ही बना सके. मुस्तफिजुर ने 20वें ओवर में श्रेयस और मिचेल स्टार्क को आउट कर केकेआर को 140 रन के अंदर रोक दिया. श्रेयस का कैच जडेजा ने पकड़ा जो आईपीएल में उनका सौवां कैच रहा.

Editor's Pick