- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024 DC VS CSK ms dhoni scored 37 runs in 16 balls in Visakhapatnam
IPL 2024: 04 चौके, 03 छक्के, MS धोनी ने विजाग में खेली विंटेज पारी
चेन्नई सुपरकिंग्स को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, मगर धोनी की विस्फोटक पारी ने क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया.
Published On Apr 01, 2024, 12:09 AM IST
Last UpdatedApr 01, 2024, 12:09 AM IST
(Image credit-IPLT20.Com)
क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हुआ…रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में इस सीजन पहली बार महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे. फैंस को धोनी से धमाकेदार पारी का इंतजार था और धोनी ने फैंस का दिल नहीं तोड़ा. विशाखापत्तनम में धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चौके और छक्के की बारिश कर दी. चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा, मगर एमएस धोनी ने तूफानी पारी से फैंस का दिल जीत लिया.
महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 16 गेंद में 37 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में धोनी ने चार चौके और तीन छक्के लगाए. 17वें ओवर में शिवम दुबे के आउट होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे. धोनी के मैदान पर उतरते ही फैंस खुशी से झूम उठे और इस दौरान स्टेडियम में शोर काफी तेज था. फैंस का धोनी का ग्रैंड वेलकम किया और मैदान पर उतरे धोनी ने भी फैंस को मायूस नहीं किया.
धोनी जब बल्लबाजी करने आए थे तो चेन्नई को जीत के लिए 23 गेंद में 72 रन की जरुरत थी. धोनी ने पहली ही बॉल पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की. हालांकि इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला, जब खलील अहमद ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया. जीवनदान मिलने के बाद धोनी ने मुकेश कुमार के ओवर में दो और चौके जड़े. 18वां ओवर खेलकर आए खलील जो इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, धोनी के सामने तीन वाइड गेंद फेंकी. धोनी ने खलील अहमद के ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. 19वें ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ पांच रन दिए.
एनरिक नॉर्खिया के आखिरी ओवर में जड़े 20 रन
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 40 रन बनाने थे. एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर में धोनी ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ दिया. ओवर की तीसरी गेंद डॉट रही, मगर चौथी गेंद पर धोनी ने एक और छक्का जड़ा. पांचवीं गेंद पर भी रन नहीं बना और आखिरी बॉल पर एक्सट्रा कवर पर छक्का जड़कर धोनी नाबाद लौटे.
दिल्ली कैपिटल्स के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना सकी. चेन्नई को इस सीजन पहली हार मिली, मगर धोनी की इस पारी ने फैंस का दिल जीत दिला.