IPL 2024: ऋषभ पंत ने किसे बताया पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का जिम्मेदार, वापसी पर कहा...

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लंबे अर्से बाद मैदान हुई लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद क्या बोले पंत.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 23, 2024, 08:27 PM IST

Published On Mar 23, 2024, 08:27 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2024, 08:27 PM IST

rishabh-pant

rishabh-pant

मुल्लानपुरा: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. मुल्लानपुरा में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने उसे 4 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम के कप्तान ऋषभ पंत हार के बाद निराश दिखे. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उनकी टीम को सीजन के अपने पहले मैच में क्यों हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली के कप्तान ने मैच प्रजेंटेशन के दौरान माना कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की चोट ने काफी असर डाला. पंत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ईशांत को मैदान पर लगी चोट का असर साफ तौर पर दिखा. हम अपनी बल्लेबाजी की वजह से पहले से एक गेंदबाज कम के साथ खेल रहे थे.’ कप्तान ने अपने इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल की भी तारीफ की. इस युवा बल्लेबाज ने पारी के अंत में 10 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी पारी के दम पर दिल्ली की टीम ने 174 का स्कोर हासिल किया. हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 25 रन बटोरे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंत ने कहा, ‘अभिषेक पोरेल ने हमें अतिरिक्त रन दिए लेकिन हम हमेशा से एक कम गेंदबाज के साथ खेल रहे थे. खिलाड़ियों ने मेहनत की और समय-समय पर हमें मैच में वापसी दिलाने की कोशिश की.’

दिसंबर 2022 में पंत एक भयंकर कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे. इसके बाद से वह मैदान से दूर थे. इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने कड़ी मेहनत की और मैदान पर 14 महीने बाद वापसी की. अपनी वापसी पर उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी वापसी पर थोड़ा नर्वस था. थोड़ी बहुत टेंशन थी. लेकिन जब मैंने शुरू किया तो मजा आने लगा.’

टीम की हार पर उन्होंने कहा, ‘हार पर कोई बहाना नहीं है. एक गेंदबाज कम होना हमेशा से अच्छा नहीं था. लेकिन जिस तरह पंजाब किंग्स ने खेला उनकी तारीफ की जानी चाहिए. जहां तक पोरेल की बात है तो वह काफी नए हैं. उनका तीसरा, चौथा मैच है. जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह बहुत खास था. सीजन में उनसे इस तरह की और पारियों की उम्मीद है.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick