IPL 2024 Final: वेंकटेश अय्यर के धमाकेदार अर्धशतक से KKR बना IPL चैंपियन

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Score in Hindi: कोलकाता बनाम हैदराबाद IPL फाइनल मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स यहां देखें

Edited By : Vanson Soral |May 26, 2024, 06:14 PM IST

Published On May 26, 2024, 06:14 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2024, 06:14 PM IST

IPL 2024 FINAL KKR vs SRH

PIC- @IPL

IPL 2024 का खिताबी मुकाबला चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबलें में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया.

दोनों ही टीमें IPL ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब है. KKR 2 बार IPL खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद साल 2016 में चैंपियन बनी थी. KKR ने IPL 2024 के पाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद टेबल में दूसरे पायदान पर रही थी.

प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मारक्रम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

Follow Updates here:

IPL 2024 Final: वेंकटेश के धमाकेदार से KKR बना IPL चैंपियन

IPL 2024 Final: वेंकटेश के धमाकेदार अर्धशतक से KKR बना IPL चैंपियन. तीसरी बार जीता खिताब. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद पर खेली 52 रनों की नाबाद पारी. KKR ने 8 विकेट से जीत हासिल की.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: गुरबाज लौटे पवेलियन

गुरबाज के पैड पर लगी गेंद, अंपायर ने आउट दे दिया. रिव्यू लिया गया लेकिन अल्ट्रा एज तकनीक के काम न करने के चलते आउट करार दे दिया गया.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: गुरबाज के छक्के से 100 पार

गुरबाज ने 9वें ओवर में छक्के से KKR का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है. अब जीत के लिए 12 रनों की दरकार.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: 6 ओवर में ठोके 72 रन

कोलकाता ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 72 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. वेंकटेश अय्यर 40 और गुरबाज 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

कोलकाता की विस्फोटक शुरुआत, स्कोर 50 रन के पार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विस्फोटक शुरुआत की है. 4.1 ओवर में कोलकाता ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. गुरबाज (20 रन) और वेंकटेश अय्यर (21 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. पांच ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर- 52/1

भुवनेश्वर कुमार के ओवर में वेंकटेश अय्यर का प्रहार

वेंकटेश अय्यर ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में दिखाया आक्रामक अंदाज, ओवर की पहली तीन गेंद पर दो छक्के और एक चौका के साथ 16 रन जड़े,  इस ओवर में कुल 20 रन बने. तीन ओवर में कोलकाता का स्कोर- 37/1

कोलकाता का पहला विकेट गिरा, सुनील नरेन आउट

पैट कमिंस ने कोलकाता को दिया पहला झटका, सुनील नरेन ओवर की पहली गेंद पर छह जड़ने के बाद अगली गेंद पर विकेट गंवा बैठे. 11 रन के स्कोर पर कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया है.

कोलकाता ने पहले ओवर में बनाए पांच रन

कोलकाता की पारी की शुरुआत हो चुकी है. पहले ओवर में पांच रन बने. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में एक चौका जड़ा.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: SRH का IPL में सबसे कम स्कोर

  • 96 बनाम एमआई हैदराबाद 2019
  • 113 बनाम एमआई हैदराबाद 2015
  • 113 बनाम केकेआर चेन्नई 2024 *
  • 114 बनाम पीबीकेएस दुबई 2020

हैदराबाद ने बनाया IPL फाइनल का सबसे कम स्कोर. SRH 113 रन पर हुई ढेर. यह SRH का IPL में सबसे कम स्कोर भी है. रसेल ने पैट कमिंस को 24 रन पर भेज पवेलियन. आंद्रे रसेल के हाथ लगे 3 विकेट.

 

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: नरेन का खुला खाता

जयदेव उनादकट लौट गए है पवेलियन. सुनील नरेन ने 4 रन के निजी स्कोर पर जयदेव को LBW आउट किया. अब SRH ऑलआउट से एक विकेट दूर है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: SRH ऑलआउट के करीब

हेनरिक क्लासेन ने हर्षित राणा का शिकार बन गए हैं. राणा ने क्लासेन का डंडा उखाड़ दिया. बल्ले से लगकर गई गेंद. इसके साथ ही SRH को 90 रन के स्कोर पर लगा 8वां झटका.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: रसेल ने झटका दूसरा विकेट

अब्दुल समद सस्ते में आउट. रसेल के हाथ लगी दूसरी सफलता. SRH के 7 बल्लेबाज 77 रन पर पवेलियन लौट गए हैं.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: शाहबाज अहमद बने वरुण चक्रवर्ती का शिकार

हैदराबाद की बल्लेबाजी की कलई खुल गई है. वरुण चक्रवर्ती ने शाहबाज अहमद के रुप में SRH को छठा झटका दे दिया है. शाहबाज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी

आंद्रे रसेल ने SRH को 5वां झटका दे दिया है. रसेल ने एडन मारक्रम को दिखा दिया है पवेलियन का रास्ता. मारक्रम का कैच स्टार्क ने लपका.  62 रन के स्कोर पर SRH की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: चौथा विकेट डाउन

हर्षित राणा ने SRH को चौथा झटका दे दिया है. नितीश राणा 13 रन पर पवेलियन लौट गए हैं. गुरबाज ने पकड़ा कैच. यहां से SRH को सोचना होगा कि कैसे चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जाए. अब सारा दारोमदार मारक्रम के कंधों पर है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: पावरप्ले में KKR का जलवा

पहले 6 ओवरों में KKR के गेंदबाजों ने SRH को रन बनाने का मौका नहीं दिया और 3 बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखा दिया. स्टार्क ने पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को पवेलियन का रास्ता दिखाया जबकि वैभव अरोड़ा ने ट्रैविस हेड को गोल्डन डक पर शिकार किया. 6 ओवर बाद SRH- 40/3

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: SRH का टॉप आर्डर फेल

कोलकाता के गेंदबाजों ने SRH के टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया है. 21 रन के भीतर हैदराबाद के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. राहुल त्रिपाठी बने मिचेल स्टार्क का शिकार. राहुल 9 रन का ही योगदान दे सके.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: वैभव अरोड़ा ने दिया दूसरा झटका

खतरनाक ट्रैविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वैभव अरोड़ा ने गोल्डन डक पर किया शिकार. सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने से SRH पर प्रैशर बन गया है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: स्टार्क ने पहले ही ओवर में दिया झटका

KKR को मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता. अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर लौट गए हैं पवेलियन.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: हैदराबाद की सलामी जोड़ी मैदान में उतरी

SRH की ओपनिंग जोड़ी मैदान में उतर चुकी है. अभिषेक शर्मा पहली गेंद खेलने के लिए तैयार हैं. मिचेल स्टार्क गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

KKR इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मारक्रम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

SRH इम्पैक्ट सब: उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. KKR की टीम में कोई बदलाव नहीं. सनराइजर्स हैदराबाद ने शाहबाज अहमद को अब्दुल समद की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: भुवी पर होंगी निगाहें

हैदराबाद की बात करे तो गेंदबाज़ी लाइन अप में भुवनेश्वर कुमार कोलकाता के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं. कुल मिलाकर यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है, लेकिन पसंदीदा कोलकाता मानी जा रही है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे.

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: फाइनल में दिखेगा रोमांच

IPL 2024 फाइनल मुकाबले की खास बात यह है कि जहां एक तरफ हैदराबाद के पास उनकी तूफानी बैटिंग लाइन-अप है, वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की खतरनाक स्पिन जोड़ी, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती, जो किसी भी मजबूत बैटिंग लाइन-अप को तोड़ने का माद्दा रखती है.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: 7 बजे होगा टॉस

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: कोलकाता और हैदराबाद के बीच टक्कर

IPL में दोनों टीमों के बीच आमने-सामने की लड़ाई में कोलकाता का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए. इनमें से 18 मुकाबले कोलकाता ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं.

IPL 2024 Final, KKR vs SRH LIVE: कोलकाता बनाम हैदराबाद फाइनल, लाइव स्कोर

IPL 2024 Final आज चेन्नई में खेला जाना है जिसमें कोलकाता और हैदराबाद के बीच भिड़ंत हो रही है. दोनों ही टीमें खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से आज उतरेंगी.

Editor's Pick