This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी
IPL 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज का मैच शुभमन गिल के IPL करियर का 100वां मैच है. गिल IPL में 100 मैच खेलने दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. गिल ने 24 साल 229 दिनों की उम्र में ये मुकाम हासिल...
Written by Vanson Soral
Last Updated on - April 24, 2024 8:31 PM IST

IPL 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज का मैच शुभमन गिल के IPL करियर का 100वां मैच है. गिल IPL में 100 मैच खेलने दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. गिल ने 24 साल 229 दिनों की उम्र में ये मुकाम हासिल किया. IPL में सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है. राशिद ने 24 साल 221 दिन की उम्र में ये बड़ा कारनामा किया था.
सबसे कम उम्र में 100 IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 24y, 221d – राशिद खान
- 24y 229d – शुभमन गिल
- 25y, 182d – विराट कोहली
- 25y, 335d – संजू सैमसन
- 26y, 108d – पीयूष चावला
दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को 100मैच खेलने के खास मौके पर गुजरात टाइटंस ने मेमेंटो देकर सम्मानित भी किया. हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद शुभमन गिल को इस सीजन के लिए गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है.
Special day, special player… Congratulations, Skipper! 🫡#AavaDe | #GTKarshe | #TATAIPL2024 | #DCvGT pic.twitter.com/LJCWLqk84R
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 24, 2024
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “यह पिच काफ़ी अच्छी दिख रही है. हम पिछले कुछ मैच में चेज़ करते हुए जीते हैं तो यहां भी वही करना चाहते हैं. क्रिकेट में अप एंड डाउन होते रहा है. हालांकि हम कोशिश करते हैं कि मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हों. आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.”
प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (Wk), शुबमन गिल (C), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर
TRENDING NOW
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: शरथ बीआर, साई सुदर्शन, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर
