add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए आई बुरी खबर, रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट

रॉबिन मिंज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - March 4, 2024 7:00 AM IST

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई है. गुजरात के युवा स्टार बल्लेबाज रॉबिन मिंज सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने ये जानकारी दी है. रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने खबर की पुष्टि करते हुए न्यूज़ 18 से कहा कि रॉबिन को मामूली “चोटें” आई हैं और फिलहाल वह निगरानी में हैं. पिता ने बताया कि रॉबिन मिंज कावासाकी सुपरबाईक चला रहा था. इस दौरान सड़क पर रॉबिन की सुपर बाइक की किसी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई जिसमें उसे कुछ चोट आई है.

IPL ऑक्शन में मचाई सनसनी

झारखंड के धाकड़ युवा बल्लेबाज रॉबिन मिंज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था. मिंज का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था लेकिन ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जमकर बिडिंग वॉर देखने को मिली लेकिन अंत गुजरात टाइटंस बाजी मारने में सफल रहा. GT ने मिन्ज को बेस प्राइस से 18 गुना ज्यादा दाम में अपनी टीम में शामिल किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिता की गिल से मुलाकात वायरल

रॉबिन मिंज के पिता रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी में तैनात हैं. हाल ही में रॉबिन मिंज के पिता की युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल से रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी. गिल ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. रॉबिन मिन्ज के पिता फ्रांसिस जेवियर सेना से रिटायर्ड हैं और फिलहाल अपने बेटे के IPL डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस एक्सीडेंट के बाद मिन्ज के डेब्यू में देरी हो सकती है.

GT का 24 मार्च को पहला मैच

गुजरात टाइटन्स 24 मार्च को IPL 2024 में अपने अभियान का आगाज करेगी.पहले मैच में गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. बता दें, BCCI ने फिलहाल IPL 2024 में 17 दिनों के शेड्यूल ऐलान किया है. बाकी के मैचों का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा.

गुजरात टाइटंस स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जॉश लिटिल, रॉबिन मिन्ज, स्पेनसर जॉनसन, मानव सुतार और मोहित शर्मा.