Watch: जॉनी बेयरस्टो नॉन स्ट्राइक एंड पर अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट, भारी मन से लौटे पवेलियन

जॉनी बेयरस्टो की खराब किस्मत जाने का नाम नहीं ले रही है. IPL 2024 के पहले ही मैच में जॉनी बेयरस्टो बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए.

Edited By : Vanson Soral |Mar 23, 2024, 06:18 PM IST

Published On Mar 23, 2024, 06:18 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2024, 06:18 PM IST

Jonny Bairstow

PIC- TWITTER/IPL

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की खराब फॉर्म और खराब किस्मत उनका साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद बेयरस्टो को IPL में पंजाब किंग्स की ओर से अच्छी फॉर्म में आने की उम्मीद थी लेकिन पहले ही मैच में वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हो गए. बेयरस्टो सिर्फ 9 रन ही बना सके.

दरअसल, इशांत शर्मा ने तीसरे ओवर की 5वीं गेंद फुलर डाली जिस प्रभसिमरन सिंह ने गेंदबाज की तरफ सीधा खेल दिया. गेंद तेजी से दूसरी तरफ स्टंप पर जा लगी. इस दौरान जॉनी बेयरस्टो क्रीज से बाहर थे और फिर अपील के बाद अंपायर ने चेक किया कि क्या इशांत की उंगली गेंद से लगी थी या नहीं.तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद साफ कर दिया कि हां इशांत की उंगली गेंद से टच हुई थी और इस तरह बेयरस्टो को दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से पवेलियन जाना पड़ा. बेयरस्टो के रन आउट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो में देखा जा सकता है कि थर्ड अंपायर के निर्णय के बाद बेयरस्टो कितने मायूस नजर आ रहे हैं. उन्हें भी अपने रन आउट होने पर यकीन नहीं हो पा रहा है.

जॉनी बेयरस्टो को आउट करने से 2 गेंद पहले ही इशांत ने धवन को चलता किया. इशांत ने स्टंप की लाइन की गुड लेंथ गेंद डाली जिसे धवन आगे निकलकर मिडविकेट की दिशा में मारने गए लेकिन गेंद बल्ले से नीची रही और क्लीन बोल्ड हो गए. ये गेंद एंगल से अंदर की ओर आई जिसे धवन हिट करने से चूक गए.

Editor's Pick