LSG ने डेविड विली के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, कीवी गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के साथ अनुबंध किया है. हेनरी इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में आए हैं, जो टूर्नामेंट से व्यक्तिगत कारणों से हट गए हैं.  डेविड विली पिछले साल नीलामी में लखनऊ की टीम से...

Edited By : Vanson Soral |Mar 30, 2024, 01:39 PM IST

Published On Mar 30, 2024, 01:39 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2024, 01:39 PM IST

Matt henry

PIC- BLACKCAPS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के साथ अनुबंध किया है. हेनरी इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में आए हैं, जो टूर्नामेंट से व्यक्तिगत कारणों से हट गए हैं.  डेविड विली पिछले साल नीलामी में लखनऊ की टीम से जुड़े थे. इससे पहले उन्होंने 2022 और 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था.

वुड के बाद विली बाहर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विली ने इस साल की शुरुआत में ILT20 (अबू धाबी नाइट राइडर्स) और पाकिस्तान सुपर लीग (मुल्तान सुल्तांस) जैसे T20 टूर्नामेंटों में दो महीने से अधिक समय तक हिस्सा लेने बाद थकान की शिकायत की थी. मार्क वुड के बाद विली एलएसजी के लिए अनुपलब्ध होने वाले इंग्लैंड के दूसरे तेज गेंदबाज हैं.

कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर लखनऊ में शामिल हुए हैं. हेनरी ने अब तक 25 टेस्ट, 82 वनडे और 17 T20I में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है. इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने अब तक दो आईपीएल मैचों में भाग लिया है और दोनों ही मैच साल 2017 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे.

 

मैट हेनरी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के कारण सुर्खियों में रहे थे. हेनरी ने क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 67 रन देकर 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. ये ऑस्ट्रेलिा के खिलाफ घर में किसी भी कीवी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था. इस मैच के बाद से हेनरी ने कोई मुकाबला नहीं खेला है.

Editor's Pick