add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LIVE BLOG

RCB vs KKR : केकेआर की धमाकेदार जीत, आरसीबी को सात विकेट से हराया

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Score in Hindi: आरसीबी और केकेआर के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें.

RCB VS KKR
(Image credit-IPL Twitter page)

RCB vs KKR IPL 2024 match scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Match today in hindi: आईपीएल 2024 के 10वें मैच में केकेआर ने धमाकेदार जीत दर्ज कर लगातार घरेलू मैदान पर टीम के जीत के सिलसिले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. केकेआर ने शुक्रवार को खेले गए मैच में आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. विराट कोहली ने 59 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी खेली. केकेआर की टीम ने 16.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़

आरसीबी की टीम का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला था आरसीबी ने तीन मैच में दो मुकाबले गंवा दिए हैं.

केकेआर की धमाकेदार जीत, आरसीबी को सात विकेट से हराया

केकेआर की धमाकेदार जीत, 16.5 ओवर में जीता मुकाबला. आरसीबी को सात विकेट से हराया. केकेआर ने इस सीजन घरेलू मैदान पर टीम के जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया है. इस जीत के साथ केकेआर की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

केकेआर ने तीसरा विकेट गंवाया, वेंकटेश अय्यर आउट

केकेआर ने तीसरा विकेट गंवाया, वेंकटेश अय्यर 50 रन की पारी खेलकर आउट. यश दयाल की गेंद पर विराट कोहली ने लपका कैच. 15.1 ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट पर 167 रन बनाए हैं. टाइम आउट का समय.

वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक, 15 ओवर में केकेआर-167/2

वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 ओवर में केकेआर ने दो विकेट पर 167 रन बना लिए हैं. वेंकटेश अय्यर 50 रन और श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद हैं.

केकेआर ने 150 रन का आंकड़ा छूआ

14 ओवर का खेल पूरा हुआ. केकेआर ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया है. वेंकटेश अय्यर 42 रन और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर नाबाद हैं.

10 ओवर में केकेआर का स्कोर- 112/2

10 ओवर का खेल खत्म, केकेआर ने दो विकेट पर 112 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर 11 रन और वेंकटेश अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. केकेआर को जीत के लिए 60 बॉल में 71 रन बनाने हैं.

केकेआर का स्कोर 100 रन के पार

केकेआर ने 8.4 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

KKR ने दूसरा विकेट गंवाया, फिल साल्ट आउट

KKR ने 92 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया, फिल साल्ट 20 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट. विजय कुमार को मिली सफलता.

KKR को लगा पहला झटका, सुनील नरेन आउट

86 रन (6.3 ओवर) के स्कोर पर केकेआर को लगा पहला झटका. सुनील नरेन 22 गेंद में 47 रन की पारी खेलकर आउट. मयंक डागर को मिली सफलता. वेंकटेश अय्यर अब नए बल्लेबाज क्रीज पर उतरे हैं.

यश दयाल के ओवर में बने 21 रन, छह ओवर में केकेआर- 85/0

पावरप्ले खत्म, छह ओवर में केकेआर ने बिना किसी नुकसान के 85 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 20 गेंद में 47 रन और फिल साल्ट 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद हैं. टाइम आउट का समय.

05 ओवर में केकेआर का स्कोर-64/0

05 ओवर का खेल खत्म हुआ. केकेआर ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 31 रन और फिल साल्ट 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

केकेआर का स्कोर 50 रन के पार

3.3 ओवर में ही केकेआर ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. चार ओवर में केकेआर का स्कोर- 53/0.

तीन ओवर में केकेआर- 46/0

केकेआर के ओपनर्स फिल साल्ट और सुनील नरेन ने आक्रामक शुरुआत की है. पहले तीन ओवर में ही केकेआर ने बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट 18 और सुनील नरेन 22 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं.

केकेआर की विस्फोटक शुरुआत, पहले ओवर में बने 18 रन

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने विस्फोटक शुरुआत की है. फिल साल्ट ने सिराज के ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा.  पहले ओवर में केकेआर ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं.

केकेआर की पारी की शुरूआत

केकेआर की पारी की शुरूआत करने सुनील नरेन और फिल साल्ट क्रीज पर उतरे. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर करने आए हैं.

आरसीबी ने केकेआर को दिया 183 रन का लक्ष्य

20 ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने छह विकेट पर 182 रन बनाए. केकेआर के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य है. विराट कोहली 59 गेंद में 83 रन (चार चौके, चार छक्के) की पारी खेलकर नाबाद रहे. दिनेश कार्तिक पारी की आखिरी बॉल पर रन आउट हुए. दिनेश कार्तिक ने 08 गेंद में 20 रन की परी खेली.

आरसीबी को पांचवां झटका, अनुज रावत आउट

आरसीबी को पांचवां झटका, अनुज रावत तीन रन की पारी खेलकर हर्षित राणा का शिकार बने.

आरसीबी को चौथा झटका, रजत पाटीदार आउट

आरसीबी को चौथा झटका, रजत पाटीदार तीन रन की पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट

16 ओवर का खेल खत्म, आरसीबी- 141/3

टाइम आउट का समय. 16 ओवर में आरसीबी ने तीन विकेट पर 141 रन बनाए हैं. अब चार ओवर का खेल बाकी है. विराट कोहली 48 गेंद में 67 रन बनाकर नाबाद हैं.

15 ओवर का खेल खत्म, आरसीबी का स्कोर- 134/3

15 ओवर का खेल खत्म हुआ. आरसीबी ने तीन विकेट पर 134 रन बनाए हैं. विराट कोहली 43 गेंद में 62 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं.

आरसीबी को लगा तीसरा झटका, मैक्सवेल आउट

आरसीबी को 124 रन (14.1 ओवर) के स्कोर पर लगा तीसरा झटका. ग्लेन मैक्सवेल 28 रन (19 गेंद) की पारी खेलकर आउट. सुनील नरेन की गेंद पर रिंकू सिंह ने आखिककार लपका कैच.

मैक्सवेल को मिला एक और जीवनदान

ग्लेन मैक्सवेल को 21 रन के स्कोर पर मिला एक और जीवनदान. अब हर्षित राणा की गेंद पर सुनील नरेन ने छोड़ा कैच.

मैक्सवेल को मिला बड़ा जीवनदान, कैच छूटा

मैक्सवेल को 11 रन के स्कोर पर मिला बड़ा जीवनदान, रमनदीप सिंह ने छोड़ा कैच.

आरसीबी का स्कोर 100 के पार

आरसीबी ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल दोनों बल्लेबाज अब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. 12 ओवर में आरसीबी-104/2

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने 36 गेंद में जड़ा अर्धशतक. आईपीएल 2024 में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है.

10 ओवर का खेल खत्म, आरसीबी का स्कोर- 85/2

10 ओवर का खेल खत्म हुआ, आरसीबी ने दो विकेट पर 85 रन बनाए हैं. विराट कोहली 31 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं. ग्लेन मैक्सवेल उनका साथ देने नए बल्लेबाज क्रीज पर उतरे हैं.

आरसीबी को लगा दूसरा झटका, कैमरन ग्रीन आउट

82 रन के स्कोर पर आरसीबी ने दूसरा विकेट गंवाया. कैमरन ग्रीन 20 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. नौ ओवर में आरसीबी-82/2.

अनुकूल राय का शानदार ओवर, सिर्फ तीन रन बने

अनुकूल राय का एक और शानदार ओवर, सातवें ओवर में सिर्फ तीन रन बने. अनुकूल राय के दो ओवर में सिर्फ छह रन बने हैं. सात ओवर में आरसीबी-64/1

आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार

आरसीबी ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. सुनील ओवर के पहले ओवर में बने 15 रन. छह ओवर में आरसीबी ने बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए हैं. विराट कोहली 28 रन (18 गेंद) और कैमरन ग्रीन 24 रन (12 गेंद) रन बनाकर नाबाद हैं. टाइम आउट का समय.

पांच ओवर का खेल खत्म, आरसीबी का स्कोर - 46/1

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने एक विकेट पर 46 रन बनाए हैं. विराट कोहली 27 रन और कैमरन ग्रीन 10 रन बनाकर नाबाद हैं.

मिचेल स्टॉर्क का एक और महंगा ओवर

मिचेल स्टॉर्क की खूब पिटाई हो रही है. तीसरे ओवर में बने 17 रन. दो ओवर में स्टॉर्क अब तक 24 रन दे चुके हैं.

आरसीबी को लगा पहला झटका, फाफ डू प्लेसिस आउट

आरसीबी को लगा पहला झटका, फाफ डू प्लेसिस 08 रन की पारी खेलकर आउट. हर्षित राणा को मिली सफलता. 17 रन के स्कोर पर आरसीबी ने पहला विकेट गंवाया. दो ओवर में आरसीबी-17/1

आरसीबी के ओपनर्स क्रीज पर उतरे

आरसीबी के ओपनर्स विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस क्रीज पर उतरे. केकेआर के लिए मिचेल स्टॉर्क पहला ओवर कर रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़

केकेआर ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. केकेआर की प्लेइंग-11 में अनुकूल राय को जगह दी गई है, नीतीश राणा टीम से बाहर हैं. आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आईपीएल में आज आरसीबी और केकेआर की टक्कर

आईपीएल 2024 में आज आरसीबी और केकेआर की टीमें आमने-सामने होगी. आरसीबी अपने घर में केकेआर का सामना करेगी. आईपीएल के पिछले कुछ मुकाबले में केकेआर की टीम आरसीबी पर भारी पड़ी है, मगर अपने घर पर आरसीबी की टीम इस बार केकेआर को जवाब देने को तैयार है. शाम 7.00 बजे टॉस होगा और शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

Trending This Week