• Home
  • News
  • DC vs CSK Live Score, IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

DC vs CSK Live Score, IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Live Score in Hindi: चेन्नई के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, चेन्नई की टीम 171 रन ही बना सकी. 

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 31, 2024, 06:26 PM IST

Published On Mar 31, 2024, 06:26 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2024, 06:26 PM IST

CSK VS DC

(Image credit-IPLT20.Com)

DC vs CSK IPL 2024 match scorecard Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match today in Hindi: आईपीएल 2024 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जीत का खोला है. रविवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रन से हरा दिया.  दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतक से 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, चेन्नई की टीम 171 रन ही बना सकी.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर- सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान

इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोइन अली, मिशेल सेंटनर

Follow Updates here:

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत का खाता खोला, CSK को 20 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत का खाता खोला, CSK को 20 रन से हराया. 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 171 रन ही बना सकी. धोनी 16 गेंद में 37 रन और रविंद्र जडेजा 17 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स की इस सीजन यह पहली हार है. चेन्नई की टीम इस हार के साथ प्वॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई है.

आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 40 रन चाहिए

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोलने की तरफ बढ़ रही है. आखिरी ओवर में अब चेन्नई को जीत के लिए 40 रन चाहिए.

धोनी को मिला जीवनदान

धोनी को मिला जीवनदान. चार रन के स्कोर पर खलील अहमद ने आसान कैच टपकाया.

चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा

चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा. शिवम दुबे 18 रन की पारी खेलकर आउट. मुकेश कुमार को तीसरी सफलता, अब धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इस सीजन पहली बार वह बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, समीर रिजवी आउट

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके. मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके.

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे आउट

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 45 रन की पारी खेलकर आउट. मुकेश कुमार को मिली सफलता. 102 रन (13.3 ओवर) के स्कोर पर चेन्नई ने चौथा विकेट खोया है.

चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा

13 ओवर का खेल पूरा हुआ. चेन्नई ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 13 ओवर में चेन्नई का स्कोर-101/3.  अजिंक्य रहाणे 45 रन और शिवम दुबे 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, डेरेल मिचेल आउट

चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, डेरेल मिचेल 34 रन की पारी खेलकर आउट. अक्षर पटेल को मिली सफलता. 75 रन (10.2 ओवर) के स्कोर पर चेन्नई ने तीसरा विकेट गंवाया है.

चेन्नई का स्कोर 50 रन के पार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. नौ ओवर में चेन्नई ने दो विकेट पर 58 रन बनाए हैं. रहाणे 26 रन और डेरेल मिचेल 24 रन बनाकर नाबाद हैं. टाइम आउट का समय.

पावरप्ले खत्म, चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर- 32/2

छह ओवर का खेल खत्म हुआ. पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखा है. छह ओवर में चेन्नई का स्कोर-32/2. अजिंक्य रहाणे और डेरेल मिचेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं.

चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा, रचिन रविंद्र आउट

सात रन के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा. रचिन रविंद्र दो रन की पारी खेलकर खलील अहमद का दूसरा शिकार बने.

चेन्नई को लगा पहला झटका, रुतुराज गायकवाड़ आउट

चेन्नई को लगा पहला झटका, रुतुराज गायकवाड़ (01 रन) पहले ही ओवर में आउट. खलील अहमद को मिली सफलता. तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा है.

चेन्नई की पारी की शुरुआत, रचिन रविंद्र- गायकवाड़ क्रीज पर उतरे

चेन्नई की पारी की शुरुआत करने रचिन रविंद्र और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर उतरे. दिल्ली के लिए खलील अहमद गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दिया 192 रन का लक्ष्य

20 ओवर का खेल पूरा हुआ. दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 191 रन बनाए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य है. अक्षर पटेल 07 रन और अभिषेक पोरेल 09 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऋषभ पंत आउट, पथिराना को मिली तीसरी सफलता

ऋषभ पंत 51 रन की पारी खेलकर आउट. मथिशा पथिराना को मिली तीसरी सफलता. 19 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए हैं.

ऋषभ पंत ने जड़ा इस सीजन का पहला अर्धशतक

ऋषभ पंत ने जड़ा इस सीजन का पहला अर्धशतक. पंत ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 150 रन के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18वें ओवर में 150 रन के पार पहुंचा.

16 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर-143/4

16 ओवर में दिल्ली का स्कोर-143/4. ऋषभ पंत (21) क्रीज पर मौजूद हैं, उनका साथ देने अक्षर पटेल क्रीज पर उतरे हैं. टाइम आउट का समय.

पथिराना ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट, चेन्नई की वापसी

पथिराना ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. पथिराना ने पहले मिचेल मार्श (18) और फिर ट्रिस्टन स्टब्स (00) को भेजा पवेलियन. दोनों बल्लेबाज बोल्ड हुए. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पथिराना की बदौलत इस मैच में वापसी की है. 15 ओवर में चेन्नई का स्कोर- 134/4. ऋषभ पंत अभी क्रीज पर मौजूद हैं.

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका, पृथ्वी साव 27 गेंद में 43 रन की पारी खेलकर आउट. रविंद्र जडेजा को मिली सफलता. दिल्ली ने 103 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है.

10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर-95/1

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट पर 95 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे हैं.

डेविड वॉर्नर आउट, पथिराना ने लपका हैरतअंगेज कैच

डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर आउट, पथिराना ने लपका हैरतअंगेज कैच. मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई को दिलाई पहली सफलता. यह इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच है. 93 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है.

डेविड वॉर्नर का अर्धशतक

डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. दिल्ली कैपिटल्स ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं. पृथ्वी साव भी आज अच्छे रंग में नजर आ रहे हैं.

मुस्तफिजुर रहमान का महंगा ओवर, 20 रन बने

मुस्तफिजुर रहमान का पहला ओवर काफी महंगा रहा. इस ओवर में चार चौके के साथ कुल 20 रन बने. पावरप्ले खत्म होने तक दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बनाए हैं. टाइम आउट का समय.

दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार

दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा. डेविड वॉर्नर और पृथ्वी साव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है.

दीपक चाहर के ओवर में बने 18 रन, पांच ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 42/0

दीपक चाहर के ओवर में डेविड वॉर्नर ने एक छक्का और दो चौके के साथ 18 रन जड़े. दिल्ली कैपिटल्स ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर 30 रन (19 गेंद) और पृथ्वी साव 12 रन (11 गेंद) बनाकर नाबाद हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की धीमी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की है. पहले चार ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए हैं. चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली के ओपनर्स को खुलकर बल्लेबाजी करने से रोका है.

पहले ओवर में बने 07 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले ओवर में सात रन बनाए हैं. दीपक चाहर के ओवर की आखिरी बॉल पर डेविड वॉर्नर ने जड़ा चौका. पृथ्वी साव भी खाता खोल चुके हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत, पृथ्वी साव और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने उतरे हैं. चेन्नई के लिए दीपक चाहर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर- सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान

इम्पैक्ट प्लेयर- सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पृथ्वी साव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. कुलदीप यादव चोट की वजह से बाहर हैं. रिकी भुई को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है, वहीं इशांत शर्मा की भी वापसी हुई है. चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं हैं.

आईपीएल में आज दिल्ली और चेन्नई की टक्कर

आईपीएल 2024 के 13वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने है. दिल्ली की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड विशाखापत्तनम में आज अपना मुकाबला खेल रही है. दिल्ली को इस सीजन की पहली जीत का इंतजार है. शाम 7.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा, हालांकि दिल्ली के लिए इस सीजन दो लगातार मुकाबले जीत चुकी चेन्नई की चुनौती आसान नहीं होने वाली है.

Editor's Pick