• Home
  • News
  • IPL 2024 Match 40 DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात पर दर्ज की 4 रन से जीत

IPL 2024 Match 40 DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात पर दर्ज की 4 रन से जीत

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Score in Hindi: दिल्ली बनाम गुजरात मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़ें..

Edited By : Vanson Soral |Apr 24, 2024, 06:24 PM IST

Published On Apr 24, 2024, 06:24 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2024, 06:24 PM IST

DC vs GT

PIC- @IPL

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हरा दिया.

प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (Wk), शुबमन गिल (C), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: शरथ बीआर, साई सुदर्शन, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर

Follow Updates here:

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार

पहली गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट से चौका बटोरने के बाद राशिद खान ने दूसरी गेंद पर जड़ दिया है छक्का.

 

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: GT ऑलआउट के करीब

गुजरात को लग चुका है 8वां झटका. रसिख डार ने साई किशोर को कर दिया है चलता. किशोर 13 रन बनाकर आउट हुए.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: डेविड मिलर की पारी पर लगा विराम

मुकेश कुमार ने डेविड मिलर को कर दिया है शांत. अर्धशतक बनाकर आउट हुए मिलर. गुजरात को लगा 7वां झटका.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: राहुल तेवतिया भी सस्ते में आउट

राहुल तेवतिया सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. कुलदीप यादव के हाथ लगी दूसरी सफलता.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: गुजरात को 5वां झटका लगा

शाहरुख़ ख़ान के रुप में गुजरात को 5वां झटका लग गया है. शाहरुख़ सिर्फ 8 रनों का योगदान दे सके.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: गुजरात का चौथा बल्लेबाज आउट

साई सुदर्शन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे. रसिख सलाम को मिली सफलता. यहां से गुजरात की राह मुश्किल हो गई है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: GT को लगा तीसरा झटका

अक्षर पटेल ने दिल्ली को दिया तीसरा झटका. अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई का शानदार कैच फ़्रेज़र-मक्गर्क ने लपका. अज़मतउल्लाह सिर्फ 1 रन ही बना सके.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: साहा आउट

गुजरात टाइटंस को कुलदीप यादव ने दिया दूसरा झटका. अक्षर पटेल ने रिद्धिमान साहा (39) का  हवा में पकड़ा शानदार कैच.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: GT के 50 रन पूरे

गुजरात टाइटंस ने 4 ओवर में पूरे किए 50 रन. रिद्धिमान साहा 24 और साई सुदर्शन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: पंत ने आखिरी ओवर में किया धमाका

आखिरी ओवर में पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी से मोहित शर्मा की लाइन और लैंथ बिगाड़ दी है. आखिरी ओवर की आखिरी 3 गेंद पर 3 छक्के उड़ा दिए हैं. आखिरी ओवर से पंत ने बटोरे 31 रन. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट 224 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. ऋषभ पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: पंत का शानदार सिक्स

मोहित शर्मा आखिरी ओवर लेकर आए और दूसरी ही गेंद पर पंत से खा गए छक्का. अगली गेंद पर चौका और फिर छक्का.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: साई किशोर की धुनाई

ट्रिस्टन स्टब्स ने 19वें ओवर में चौकों- छक्कों की बारिश कर दी है. आखिरी 4 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से बटोर लिए 22 रन.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: पंत ने जड़ा पचासा

ऋषभ पंत ने ठोका धमाकेदार अर्धशतक. पंत ने छक्के से 34 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: अक्षर पटेल कैच आउट

नूर अहमद ने लगातार 2 छक्के खाने के बाद अक्षर पटेल को 66 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कर दिया है. अक्षर के रुप में दिल्ली को लगा चौथा झटका.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: पंत और अक्षर के बीच 100 रन की साझेदारी

16 ओवर की पहली गेंद पर सिंगल के साथ ही कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हो गई है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: अक्षर पटेल ने ठोका अर्धशतक

अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. अक्षर ने 37 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक ठोका है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: 100 रन के पार DC

दिल्ली कैपिटल्स 12 ओवर में 100 रन के पार पहुंच गया है. ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के बीच 50 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: 9 ओवर का खेल समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. पंत 7 रन जबकि अक्षर पटेल 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

राशिद खान ने शे होप का शानदार कैच लपक लिया है. संदीप वॉरियर के हाथ लगी तीसरी सफलता. दिल्ली की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: नूर का शानदार कैच

नूर अहमद के शानदार कैच ने पृथ्वी शॉ को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया है. शॉ 11 रन बनाकर आउट हुए और अब दिल्ली ने दूसरा विकेट खो दिया है. संदीप वॉरियर ने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट झटक लिए हैं.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: सबसे कम उम्र में 100 IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 24y, 221d – राशिद खान
  • 24y 229d – शुभमन गिल
  • 25y, 182d – विराट कोहली
  • 25y, 335d – संजू सैमसन
  • 26y, 108d – पीयूष चावला

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: दिल्ली को लगा पहला झटका

जेक फ्रेजर-मक्गर्क के रुप में दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग गया है. मक्गर्क 23 रन बनाकर संदीप वारियर का शिकार बने.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: दिल्ली की पारी का हुआ आगाज

दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है. जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क और पृथ्वी शॉ ओपनिंग कर रहे हैं. दोनों ने अजमतउल्लाह ओमरजाई के पहले ही ओवर से 10 रन बटोर लिए हैं.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: DC के 11 खिलाड़ी

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (Wk), शुबमन गिल (C), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: शरथ बीआर, साई सुदर्शन, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: GT ने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: शुभमन गिल का सैकड़ा

गुजरात के कप्तान आज अपना 100वां IPL मैच खेल रहे हैं. इसके लिए गिल को सम्मानित किया गया है.

IPL 2024 Match 40 DC vs GT Live score: दिल्ली करेगी गुजरात की मेजबानी

नमस्कार, क्रिकेट कंट्री के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज IPL 2024 का 40वां मुकाबला दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जा रहा है.

Editor's Pick