This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2024 के फाइनल में पहुंची KKR, हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Score in Hindi: IPL 2024 के पहले क्वालिफायर में कोलकाता और हैदराबाद के बीच घमासान, यहां देखें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स

IPL 2024 प्लेऑफ राउंड में पहुंच चुका है. IPL के इस सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पिच पर हल्की सी घास है. दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
KKR इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.
SRH इम्पैक्ट सब: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट.
IPL 2024 के फाइनल में पहुंची KKR. हैदराबाद को 8 विकेट से हराया. वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर ने नाबाद अर्धशतक जड़े. दोनों के बीच 97 रनों की शानदार साझेदारी हुई.
12 years apart – Same goal. Same dream. 🏆 pic.twitter.com/EUsVgetOy8
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 21, 2024
वेंकटेश अय्यर ने ठोका अर्धशतक. 28 गेंदों पर छ्क्के से पूरा किया पचासा. केकेआर अब जीत के बेहद करीब पहुंच गई है.
कोलकाता ने 10 ओवर में 107 रन 2 विकेट खोकर बना लिए हैं. वेंकटेश अय्यर 38 और श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हो गई है.
पैट कमिंस ने किया नरेन का शिकार. कोलकाता को लगा दूसरा झटका. नरेन 21 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हुए. कोलकाता ने 67 रन पर दूसरा विकेट खोया.
कोलकाता ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 57 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. अय्यर 12 और नरेन 12 रन बनाकर नाबाद हैं.
पैट कमिंस के आउट होने के साथ ही कोलकाता 159 रन पर आलआउट हो गई. रसल को मिली सफलता. 4 बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला. KKR को मिला 160 रनों का टारगेट.
वरुण चक्रवर्ती को दूसरी सफलता मिल गई है. भुवनेश्वर कुमार को डक पर आउट कर दिया है. LBW आउट हुए भुवी. SRH को लगा 9वां झटका.
SRH ऑलआउट से 2 विकेट दूर. समद बने हर्षित राणा का शिकार. 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में समद बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपके गए.
राहुल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर सुनील नरेन ने सनवीर को किया क्लीन बोल्ड. सनवीर गेंद को समझ ही नहीं पाए. डक पर लौटे पवेलियन. नरेन ने पहली गेंद पर ही मिडिल स्टंप बिखेर दिया. अब SRH ऑलआउट से सिर्फ 3 विकेट दूर है.
राहुल त्रिपाठी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. रन लेने के चक्कर में भ्रम की स्थिति बनी. इस दौरान रसेल की थ्रो से गुरबाज ने रन आउट कर दिया. राहुल 35 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए.
Yes…No…and eventually run-out at the strikers end!
Momentum back with @KKRiders 😎#SRH 123/7 after 14 overs
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #KKRvSRH | #Qualifier1 | #TheFinalCall pic.twitter.com/I6SJLghAqc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2024
हेनरिक क्लासेन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे हैं. वरुण चक्रवर्ती को मिली अपने पहले ही ओवर में सफलता. SRH को 101 रन पर 5वां झटका लगा.
राहुल त्रिपाठी ने 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती को चौका जड़ने के साथ ही अपना अर्धशतक और SRH का सैकड़ा पूरा कर दिया है. राहुल ने 29 गेंदों पर जड़ा पचासा.
पावरप्ले में 4 विकेट खोने के बाद राहुल त्रिपाठी और हेनरिक क्लासेन SRH की पारी को संभालने में जुट गए हैं. दोनों के बीच 9 ओवर तक 41 रनों की साझेदारी हो गई है. 9 ओवर बाद SRH- 80/4.
IPL 2024 में क्लासेन बनाम स्पिन
- पारी: 13
- रन: 184
- गेंदें: 95
- आउट: 6
- औसत: 30.7
- एसआर: 193.7
- 4s/6s: 4/20
- 10-भुवनेश्वर कुमार (13 पारी)
- 9 – मिचेल स्टार्क (12 पारी)*
- 8 – वैभव अरोड़ा (9 सराय)*
- 8 – खलील अहमद (14 पारी)
- 8 – ट्रेंट बोल्ट (13 पारी)
पावरप्ले में स्टार्क ने अपने नाम दूसरा विकेट भी कर लिया है. 5वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी को पवेलियन भेज दिया और फिर अगली गेंद शाहबाज का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया है. बैक टू बैक विकेट से SRH बैकफुट पर आ गई है. SRH ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं.
And THAT is how we dominate a powerplay!⚡ pic.twitter.com/93gSLHhIrs
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 21, 2024
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव अरोड़ा ने अभिषेक शर्मा को महज 3 रन पर आउट कर दिया है. आंद्रे रसेल ने अभिषेक का कमाल का कैच लपका. 13 रन के भीतर 2 ओवर में हेड और अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट चुके हैं.
पहले ही ओवर में SRH को लगा झटका, ट्रैविस हेड डक पर आउट. मिचेल स्टार्क ने हेड को बनाया अपना शिकार. हेड का मिडिल स्टंप उड़ गया.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
KKR इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.
SRH इम्पैक्ट सब: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट.
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पिच पर हल्की सी घास है. दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं है.
🚨 Toss Update 🚨
Sunrisers Hyderabad elect to bat against Kolkata Knight Riders.
Follow the Match ▶️ https://t.co/U9jiBAl187#TATAIPL | #KKRvSRH | #Qualifier1 | #TheFinalCall pic.twitter.com/LXVNHfhhp3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2024
5 मिनट बाद टॉस. दोनों ही कप्तान की नजरें टॉस जीतने पर होगी. देखना होगा कि टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करना चाहेगी.
Next Stop 👉 Ahmedabad! ✈️
𝗤𝘂𝗮𝗹𝗶𝗳𝗶𝗲𝗿 𝟭 calling 💜🧡
Kolkata Knight Riders 🆚 Sunrisers Hyderabad#TATAIPL | #KKRvSRH | #Qualifier1 | @KKRiders | @SunRisers pic.twitter.com/NvGURFEmnz
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2024
