• Home
  • News
  • IPL 2024 MS Dhoni becomes the first Wicket-keeper to complete 150 catches in IPL history

IPL में धोनी ने रचा कीर्तिमान, विकेट के पीछे हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि

पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी IPL 2024 के 53वें मैच में बल्ले से तो कमाल नहीं कर पाए लेकिन विकेटकीपर के तौर पर इतिहास रच दिया. धोनी IPL में विकेट के पीछे बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे.

Edited By : Vanson Soral |May 05, 2024, 06:26 PM IST

Published On May 05, 2024, 06:26 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2024, 06:26 PM IST

MSD

PIC- @IPL

IPL 2024 के 53वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया है. धोनी IPL में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. धोनी ने सिमरनजीत सिंह की गेंद पर पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा का कैच लपकने के साथ ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. सिमरनजीत करीब 18 महीने बाद IPL में खेलने आए और पहले ही ओवर में दिला दिया विकेट. 10वें ओवर की चौथी गेंद पांचवें स्‍टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी जिसे जितेश पंच करने गए लेकिन बल्‍ले का किनारा लेकर गेंद धोनी के हाथों में चली गई. एक आसान सा कैच लपकने के साथ ही धोनी ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया.

IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर

  • 150- धोनी
  • 144- दिनेश कार्तिक
  • 118- एबी डिविलियर्स

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी विकेट के पीछे हमेशा तैयार रहते हैं और कैच आने पर चीते की रफ्तार से गेंद को दस्तानों में पकड़ लेते हैं. ये शानदार आंकड़े इस बात की गवाही देने के लिए काफी हैं.

इससे पहले चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान लेग स्पिनर राहुल चाहर और हर्षल पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को नौ विकेट पर 167 रन पर रोक दिया. चाहर ने चार ओवर में 23 तो वहीं मध्यम तेज गति के गेंदबाज हर्षल ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके. अर्शदीप सिंह को दो जबकि कप्तान सैम कुरेन को एक सफलता मिली. सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा ने 26 गेंद में 43 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े. शानदार लय में चल रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 32 जबकि डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन की साझेदारी की.

Editor's Pick