- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024 MS Dhoni suddenly left the captaincy of CSK fans became emotional on social media
IPL 2024: एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी तो सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए फैंस
महेंद्र सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी रूतुराज गायकवाड़ को सौंप दी जिससे बतौर खिलाड़ी भी इस सत्र में उनके खेलने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई है.
Published On Mar 21, 2024, 05:57 PM IST
Last UpdatedMar 21, 2024, 05:57 PM IST
PIC- CSK
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के 17वें सीजन के आगाज से एक दिन पहले अपना कप्तान बदल लिया है. टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी ने कप्तानी 27 साल के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपने का फैसला लिया है. फ्रेंचाइज़ी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 के सीजन में भी कप्तानी छोड़ी थी. तब सीएसके ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया, लेकिन उसके नतीजे टीम के लिए काफी खराब रहे. इसके बाद बीच सीजन में ही धोनी को एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी. 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी कप्तानी में 5वीं बार चैंपियन बनाया.
आईपीएल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर सीएसके कप्तान के रूप में गायकवाड़ की नियुक्ति की घोषणा भी की, जब गायकवाड़ ने कैप्टन फोटोशूट में भाग लिया और अन्य टीमों के कप्तानों से भी मुलाकात की. यह पहली बार होगा जब पुणे के गायकवाड़ आईपीएल में कप्तानी करेंगे.
फैंस हुए इमोशनल
धोनी के कप्तानी छोड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ आई गई और ट्विटर एमएस धोनी ट्रेंड करने लगा. CSK की कप्तानी छोड़ने के साथ ही फैंस को संकेत मिल चुका है कि धोनी इस बार अपना आखिरी IPL सीजन खेलने जा रहे हैं. ऐसे में ट्विटर पर फैंस धोनी की विरासत को याद कर रहे हैं और IPL में एक युग का अंत बता रहे हैं.
IPL इतिहास में पहली बार होगा जब धोनी, रोहित और कोहली तीनों बतौर कप्तान नहीं बल्कि खिलाड़ी के रुप में खेलते नजर आएंगे. ये उन फैंस के लिए थोड़ा निराशाजनक हैं जो पहले सीजन से IPL को देखते आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोग अब इमोशनल इमोजी के साथ धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की फोटो पोस्ट कर रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब IPL एक नए युग में प्रवेश कर रहा है.
चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के लिए चुनौती होगी क्योंकि धोनी युवा कप्तान को बहुत बड़ी विरासत सौंप रहे हैं. धोनी के फैंस को भी गायकवाड़ से काफी उम्मीदें होंगी.