IPL 2024: चाहकर भी हार्दिक नहीं भुला पाएंगे IPL के ये बेस्ट मोमेंट्स, फैंस के साथ किए शेयर
हार्दिक पांड्या IPL 2024 से मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान वापसी के लिए तैयार हैं. हार्दिक को इस सीजन के लिए रोहित की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है.
Published On Mar 03, 2024, 12:06 PM IST
Last UpdatedMar 03, 2024, 12:06 PM IST
PIC- Mumbai Indians
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीज़न में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.पिछले 11 सालों में यह पहली बार होगा जब मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी करेगा. बतौर कप्तान मुंबई के लिए पहला सीजन खेलने से पहले हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से IPL की जर्नी पर खुलकर बात की. साथ ही पांड्या ने IPL में अपने यादगार मोमेंट्स को लेकर भी बड़ा खुलासा किया.
हार्दिक ने बताया यादगार पल
हार्दिक पंड्या ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सफलता का श्रेय मुंबई इंडियंस को दिया. पंड्या ने कहा कि मुंबई इंडियंस के बिना वह वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान नहीं बना पाते. हार्दिक पांड्या ने कहा, “वो मेरे लिए खास पल था. उसी के कारण है आज मैं यहां बैठा हूं. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो शायद मैं यहां भी बैठा नहीं होता. जो पूरा सीज़न रहा, हम लोग (मुंबई इंडियंस), मैं भाग्यशाली था कि नॉक आउट मैचों में बड़ा योगदान देने में कामयाब रहा. मेरे IPL के सबसे यादगार वो पल रहे जब 2015 के 2 नॉक आउट मैचों में मैंने परफॉर्म किया और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया. वो करो या मरो की स्थिति थी. वो मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट साल रहा होगा क्योंकि यहां से मेरी जर्नी चालू हुई.”
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित फैन इवेंट में हार्दिक ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले सीज़न पर चर्चा की. पंड्या पहली बार 2015 में IPL में खेले और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को ऐतिहासिक खिताब दिलाने में अहम योगदान अदा किया. IPL 2025 में मुंबई ने लगातार चार हार के साथ शुरुआत की थी और फिर अपने 10 अंतिम मैचों में से 9 में जीत हासिल की और फिर ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता.
हार्दिक पंड्या की चोट के बाद वापसी
उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा साल रहा; यहीं से मेरी यात्रा शुरू हुई. बड़े सपने लेकर गुजरात का लड़का आया और फिर इसे पूरा करने में सफल रहा.” हाल ही में हार्दिक पंड्या ने चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी की. हार्दिक डीवाई पाटिल T20 कप में वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए. अक्टूबर में पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान टखने में चोट लगने के बाद से पंड्या क्रिकेट से दूर थे. हार्दिक इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान के रूप में वापसी की तैयारी कर रहे हैं.