×

IPL 2024 opening ceremony: आईपीएल का रंगारंग आगाज, सोनु निगम- एआर रहमान के गीतों पर झूमे लोग

ipl 2024 opening ceremony: अक्षय कुमार, टाइगर श्राप के अलावा सोनु निगम और एआर रहमान ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया

IPL 2024 Opening Ceremony
Image: CC

आईपीएल के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने अपने परफॉर्मेंस को लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्राप के अलावा फेमस सिंगर सोनु निगम और संगीतकार एआर रहमान ने अपने परफॉर्मेंस को लोगों को खूब झुमाया.

एआर रहमान ने बांधा समां

जाने माने संगीतकार एआर रहमान ने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बांधा समा. उन्होंने छैंया छैंया, जय हो जैसे अपने कई सुपरहिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

 

 

सोनु निगम के गीतों पर झूमे लोग

आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में सोनु निगम के गीतों पर झूमे लोग. उन्होंने वंदे मातरम के साथ अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की.

'बड़े मियां के बाद छोटे मियां' का दिखा क्रेज, टाइगर श्राप ने लोगों को थिरकने पर किया मजबूर

ओपनिंग सेरेमनी में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का दिखा क्रेज. अक्षय कुमार के बाद टाइगर श्राप के डांस ने लोगों को बनाया दीवाना.

आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी शुरू, अक्षय कुमार ने किया परफॉर्म

आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में जुटेंगे बॉलीवुड के बड़े कलाकार

आईपीएल 2024 की आज से शुरुआत हो रही है. शाम 6.30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉप के साथ- साथ सोनु निगम और एआर रहमान जैसे बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे.

Trending This Week