• Home
  • News
  • IPL 2024 Playoffs full Schedule kkr vs SRH in Qualifier 1 RR VS RCB in Eliminator

IPL 2024: आईपीएल 2024 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, KKR और SRH क्वालिफायर-1 में भिड़ेगी, एलिमिनेटर में RR और RCB की टक्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच बारिश से रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 19, 2024, 11:05 PM IST

Published On May 19, 2024, 11:05 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2024, 11:05 PM IST

SRH Win

(Image credit-IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ का शेड्यूल तय हो गया है. रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच बारिश से रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 17 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही. वहीं राजस्थान की टीम 17 अंक के बावजूद बेहतर रन रेट मामले में हैदराबाद से पीछे रह गई. राजस्थान की टीम तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (14 अंक) चौथे स्थान पर रहा.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 अंक के साथ पहले नंबर पर रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2024 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस पोजिशन पर रही ?

आईपीएल प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी. वहीं एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से होगा.

क्या एमएस धोनी खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन, अंबाती रायडू ने दिया जवाब

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ का शेड्यूल

21 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद- क्वालिफायर-1, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

22 मई- राजस्थान रॉयल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- एलिमिनेटर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

24 मई- क्वालिफायर-2, एमए चिदंबरंम स्टेडियम, चेन्नई

26 मई- फाइनल- क्वालिफायर-1 विजेता vs क्वालिफायर-2 विजेता, एमए चिदंबरंम स्टेडियम, चेन्नई

Editor's Pick