- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024 Rachin ravindra superb catch in CSK VS RCB Match
VIDEO: रचिन रविंद्र ने फील्डिंग में दिखाया कमाल, डेब्यू मैच में लपका डू प्लेसिस का हैरतअंगेज कैच
मुस्ताफिजुर रहमान की गेंदबाजी पर रचिन रविंद्र ने डीप प्वाइंट की दिशा में गोता लगाकर अद्भुत कैच लपका.
Published On Mar 22, 2024, 09:11 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2024, 09:11 PM IST
(Image credit- IPL Twitter)
आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आमने-सामने हैं. इस मैच में रचिन रविंद्र और समीर रिजवी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डेब्यू किया. डेब्यू मैच में ही रचिन रविंद्र ने फील्डिंग में अपना कमाल दिखाया और फाफ डू प्लेसिस का शानदार कैच लपका.
टॉस जीतने के बाद आरसीबी की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी. पहले चार ओवर में आरसीबी की टीम ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बनाए थे. पांचवें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान के हाथों में गेंद सौंपी गई. अपने पहले ही ओवर में मुस्ताफिजुर ने चेन्नई को सफलता दिलाई. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने फाफ डू प्लेसिस को अपना शिकार बनाया.
ओवर की तीसरी बॉल जो पांचवें स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद थी और वह एंगल के साथ बाहर जा रही थी, इस गेंद को फाफ ने बैक एंड एक्रॉस जाकर हवा में खेला.डीप प्वाइंट की दिशा में मौजूद रचिन रविंद्र आगे की तरफ भागे और गोता लगाकर इस कैच को लपक लिया
फाफ डू प्लेसिस ने 23 गेंद में 35 रन की पारी खेली. वहीं मुस्ताफिजुर ने इस ओवर में रजत पाटीदार को भी अपना शिकार बनाया. इस ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने रजत पाटीदार का विकेट लिया. मुस्ताफिजुर की घातक गेंदबाजी से आरसीबी की टीम बैकफुट पर चली गई.