• Home
  • News
  • IPL 2024 Ravindra Jadeja has won most Player of the match awards in the CSK history

CSK में धोनी की बादशाहत खत्म, रवींद्र जडेजा ने हासिल किया बड़ा मुकाम

आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 26 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए. इसके बाद 4 ओवर में महज 20 रन देकर 3 अहम विकेट अपनी झोली में डाले.

Edited By : Vanson Soral |May 05, 2024, 08:39 PM IST

Published On May 05, 2024, 08:39 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2024, 08:39 PM IST

Ravinder Jadeja

PIC- @IPL

IPL 2024 के 53वें मैच में रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धर्मशाला में पंजाब किंग्स को मात देने में सफल रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी. इसके बाद पंजाब के बल्लेबाजों ने चेन्नई की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और 139 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सकी. इस तरह चेन्नई ने 28 रनों से जीत हासिल करते हुए पाइंट्स टेबल में 5वें से छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया.

इस मैच में जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. जडेजा ने बल्ले से 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से बहुमूल्य 42 रन बनाए और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपन झोली में डाले. इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जडेजा को प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड से नवाजा गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में 16वीं बार रवींद्र जडेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता और इतिहास रच दिया. जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा ने धोनी को पछाड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि हासिल की.

IPL में CSK के लिए सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

  • 16 – रवीन्द्र जड़ेजा
  • 15 – एमएस धोनी
  • 12 – सुरेश रैना

IPL 2024 में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

  • 2 – रवीन्द्र जड़ेजा*
  • 2 – संजू सैमसन
  • 2 – ऋषभ पंत
  • 2 – अभिषेक शर्मा
  • 2 – जसप्रीत बुमरा
  • 2 – मार्कस स्टोइनिस
  • 2 – जोस बटलर
  • 2 – ट्रैविस हेड
  • 2 – सुनील नरेन
  • 2 – आंद्रे रसेल
  • 2 – मयंक यादव

IPL 2024 में रवींद्र जडेजा

  • 202 रन (50.50 औसत और 135.57 SR)
  • 8 विकेट (7.26 इको)
  • 2 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

IPL में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

19 – रोहित शर्मा
17 – विराट कोहली
17 – एमएस धोनी
16 – रवीन्द्र जड़ेजा*
16 – यूसुफ़ पठान

एक ही IPL मैच में 30+ रन और 3+ विकेट

  • 5- शेन वॉटसन
  • 5- रवीन्द्र जड़ेजा
  • 4- आंद्रे रसेल

एक IPL मैच में 40 रन + कम से कम 3 विकेट

  • 3 बार – रवीन्द्र जड़ेजा*
  • 3 बार- युवराज सिंह
  • 3 बार – शेन वॉटसन
  • 2 बार – आंद्रे रसेल

Editor's Pick