- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024 rcb vs pbks match 6 highlights watch
IPL 2024: महज 11 मिनट में देखें RCB बनाम PBKS मैच में क्या हुआ खास
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. इसके साथ ही उसने अपना खाता खोल लिया.
Edited By : Cricket Country Staff |Mar 26, 2024, 11:46 AM IST
Published On Mar 26, 2024, 11:46 AM IST
Last UpdatedMar 26, 2024, 11:46 AM IST
RCB-PBKS
विराट कोहली की धमाकेदार हाफ सेंचुरी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने होली के दिन अपने घरेलू मैदान पर जीत के रंग बिखेरते हुए पंजाब किंग्स को आईपीएल के रोमांचक मैच में सोमवार को चार विकेट से हरा दिया.
RCB के सामने 177 रन का टारगेट था. इस लक्ष्य को उसने 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. कोहली ने 49 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए.
कोहली को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला और उसके बाद 33 के स्कोर पर भी वह बाल बाल बचे. दोनों बाद गेंदबाज सैम करन थे. पहले ओवर में कैच छूटने के बाद उन्होंने कुरेन को तीन और चौके जड़कर 16 रन निकाले.
Next Article