चुनाव के साथ तालमेल, इस तारीख से भारत में होगा IPL 2024: रिपोर्ट्स

IPL 2024 की Start Date को लेकर बड़ी खबर आई है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में ही इस बार का आईपीएल आयोजित करवाया जाएगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 10, 2024, 02:46 PM IST

Published On Jan 10, 2024, 02:46 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2024, 02:46 PM IST

ipl-2024 (1)

ipl-2024 की शुरुआत की तारीख आई सामने

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत की तारीख पर बड़ी खबर सामने आई है. IPL 2024 Start Date 22 मार्च हो सकती है. इस बात को लेकर हालांकि अभी सवाल बाकी हैं कि क्या 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते इन तारीखों में बदलाव हो सकता है. आम चुनाव भी अप्रैल-मई में होने की संभावना है.

अतीत में भी आम चुनावों के चलते आईपीएल को बदलाव का सामना करना पड़ा है. साल 2019 में आईपीएल को दो हिस्सों में बांट गया था. 2014 में आईपीएल को दो हिस्सों में बांटा गया था. वहीं 2009 में पूरा आईपीएल ही साउथ अफ्रीका शिफ्ट करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हिन्दी अखबार दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, शेड्यूल को इस हिसाब से तैयार किया जाएगा कि जिन शहरों में जब चुनाव हों तब वहां मैचों का आयोजन न करवाया जाए. इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह इस कोशिश में लगे हैं कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजिनत हो. बीसीसीआई इस बार टूर्नामेंट को यूएई या साउथ अफ्रीका नहीं ले जाना चाहती है. इसलिए IPL 2024 Start Date (कब शुरू होगा IPL 2024) को लेकर BCCI की ओर से योजना तैयार की जा रही है.

IPL Start Date को लेकर बातचीत

इस बारे में BCCI के अधिकारियों और केंद्र सरकार के बीच इस बारे में बात हो चुकी है. टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की जा चुकी हैं क्योंकि इसी दौरान आम चुनाव भी होने हैं. लेकिन इस बारे में आश्वासन दिया जा चुका है. यानी अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस बार IPL 2024 (आईपीएल 2024 कब शुरू होगा) का आयोजन लोकसभा चुनावों के साथ भारत में ही करवाया जाएगा.

इस बीच यह भी खबर है कि वुमन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन दिल्ली और बेंगलुरु में करवाया जाएगा. 2023 में हुआ पहला सीजन सिर्फ मुंबई के ही दो मैदानों- ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटील स्टेडियम में करवाया गया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick