• Home
  • News
  • IPL 2025 All teams full Squad after IPL 2025 Mega Auction

IPL Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने खर्च किए 639.15 करोड़ रुपए, देखें किस टीम में कौन खिलाड़ी ?

आईपीएल ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने महफिल लूटी. ऋषभ पंत 27 करोड़ के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 25, 2024, 11:12 PM IST

Published On Nov 25, 2024, 11:12 PM IST

Last UpdatedNov 25, 2024, 11:12 PM IST

IPL

IPL 2025 All teams Full Squad: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है. आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान 10 टीमों ने 182 प्लेयर खरीदे, जिसमें 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए. आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने महफिल लूटी. ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 27 करोड़ में खरीदा. पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर के लिए 26.75 करोड़ की बोली लगाई. वहीं केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के लिए 24.75 करोड़ खर्च किए. वहीं ऑक्शन के दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.आरसीबी की टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा.

इसके अलावा इस ऑक्शन में 13 साल के बिहार के वैभव सूर्यवंशी पर बोली लगी. वह आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उनके लिए 1.10 करोड़ की बोली लगाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में 62 विदेशी खिलाड़ी बिके. गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 25-25 खिलाड़ियों का स्लॉट फुल हो गया है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास 20 खिलाड़ी ही हैं.

किस टीम के पर्स में कितने पैसे बचे

चेन्नई सुपर किंग्स- 5 लाख
दिल्ली कैपिटल्स- 20 लाख
गुजरात टाइटंस- 15 लाख
कोलकाता नाइट राइडर्स- 5 लाख
लखनऊ सुपर जायंट्स- 10 लाख
मुंबई इंडियंस- 20 लाख
पंजाब किंग्स- 35 लाख
राजस्थान रॉयल्स- 30 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 75 लाख
सनराइजर्स हैदराबाद- 20 लाख

सभी टीमों का फुल स्क्वाड

चेन्नई सुपरकिंग्स:

रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, डेवॉन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हूडा, अंशुल कम्बोज, रचिन रविंद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, मथिशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस

सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रियान रिकेल्टन, रॉबिन मिन्ज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, राज बाबा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, अल्लाह गजानफर, रीसे टोप्ली, लिजाड विलियमस, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू

दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधू, साईं किशोर, जेराल्ड कोएत्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जनत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनुर ब्रार, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज

कोलकाता नाइटराइडर्स

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय, लुवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डि कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल राय, रोवमेन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कण्डेय, उमरान मलिक, एनरिख नॉर्खिया, स्पेन्सर जॉनसन

लखनऊ सुपरजायंट्स

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडन मारक्रम, आर्यन जुयाल, ऋषभ पंत, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आकाश दीप, आकाश सिंह, मनिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शमार जोसेफ, आवेश खान, प्रिंस यादव

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर, नेहाल बढेरा, हरनुर सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोस इंग्लिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेगडे, हरप्रीत ब्रार, मार्को यानसेन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टॉयनिस, यश ठाकुर, विजय कुमार व्यष्क, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौर, रियान पराग, युधवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वाना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, फजल हक फारुकी, अशोक शर्मा, जोफ्रा ऑर्चर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

विराट कोहली, रजत पाटीदार, स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिडकल, जितेश शर्मा, फिल साल्ट, स्वप्निल सिंह, जैकब बैथल, रोमारियो शेफर्ड, लियाम लिविंगस्टन, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, मनोज भंडागे, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, रासिख डर सलाम, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, मोहित राठी, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, इशान किशन, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, एडम जंपा, ईशान मलिंगा.

Editor's Pick