IPL 2025 Mega Auction: 24-25 नवंबर को हो सकता है आईपीएल ऑक्शन, रियाद में होगा आयोजन !

हाल ही में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी. श्रेयस अय्यर, केएल राहुल,ईशान किशन सहित कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज कर दिया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 04, 2024, 02:24 PM IST

Published On Nov 04, 2024, 02:24 PM IST

Last UpdatedNov 04, 2024, 02:24 PM IST

IPL trophy

IPL trophy Image credit- BCCI/IPL

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 24-25 नवंबर को हो सकता है. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रियाद (सउदी अरब) में इसका आयोजन कराया जा सकता है. हाल ही में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी.

इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी बड़ी नीलामी नवंबर के अंतिम हफ्ते में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, आईपीएल नीलामी रियाद में होगी और यह फ्रेंचाइजी को बता दिया गया है, संभावित तिथियां 24 और 25 नवंबर हैं. दस फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 641.5 करोड़ रुपये की राशि है. इन 204 स्थानों में से 70 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कई बड़े खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल,ईशान किशन सहित कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों ने रिलीज कर दिया था. टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया और कुल मिलाकर 558.5 करोड़ रुपये का निवेश किया. सभी फ्रेंचाइजी की तरफ से रिटेन किए गए कुल 46 खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ी भारतीय हैं, इनमें से 10 खिलाड़ी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं.

किसी भी इंग्लैंड के खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने बरकरार नहीं रखा, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम कुरेन, हैरी ब्रुक, फिल साल्ट और विल जैक्स जैसे कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया, यह प्लेयर्स पिछले सीजन पूरे मैच नहीं खेल सके थे.

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल

गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन , राहुल तेवतिया, शाहरुख खान

कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी

मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह , सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा पं

पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड

Editor's Pick