IPL Auction: कब और कहां आयोजित होगा आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन ? बीसीसीआई ने किया ऐलान
ऑक्शन में कोलकाता नाइटर राइडर्स (केकेआर) के पर्स में सबसे अधिक 64.3 करोड़ रुपये होंगे, टीम ऑक्शन में 13 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है.
Published On Nov 16, 2025, 10:21 AM IST
Last UpdatedNov 16, 2025, 10:21 AM IST
IPL Trophy
IPL Auction Date and Venue: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट शनिवार को जारी कर दी. इसके साथ ही बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू से भी पर्दा हटा दिया. मिनी ऑक्शन का आयोजन भारत में नहीं होगा.
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में बताया है कि सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 10 टीमों के पास 77 स्लॉट शेष हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये हैं।
प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकती है, पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इनके अलावा, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.
केकेआर के पर्स में सबसे ज्यादा रुपए
इस ऑक्शन कोलकाता नाइटर राइडर्स (केकेआर) के पर्स में सबसे अधिक 64.3 करोड़ रुपये होंगे, टीम ऑक्शन में 13 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है. केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल (12 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम के पास 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए स्लॉट शेष हैं, दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास अधिकतम 9 स्लॉट भरने के लिए 43.4 करोड़ रुपये शेष हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 25.5 करोड़ रुपये शेष हैं. इस टीम ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 6 विदेशी हैं। अब यह फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में अपने साथ 10 खिलाड़ियों को जोड़ सकती है.
कब और कहां होगा मिनी ऑक्शन का आयोजन ?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा
मुंबई इंडियंस इस मिनी ऑक्शन में सबसे कम रकम के साथ उतरेगीस इस फ्रेंचाइजी ने अपने लगभग सभी नामी खिलाड़ियों को रिटेन किया है. मुंबई इंडियंस के पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये शेष हैं, टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकती है