Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 6:25 PM IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम भी अपने स्लॉट में खाल जगह को भरने के लिए उत्साहित है. टीम की कोशिश सही बैलंस तलाशने पर होंगी. टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि नीलामी में हम अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर भी भरोसा जता सकते हैं.
महेला जयवर्धने ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, ‘मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर भरोसा करती रहेगी. पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत हुई है. मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों ने भी फ्रेंचाइजी की ताकत को बढ़ाया है.’
उन्होंने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों ने पिछले सीजन से काफी सुधार किया है और हमें उम्मीद है कि उन्हें इस साल अपनी स्किल्स दिखाने के मौके मिलेंगे. नीलामी में हमारी नजर घरेलू खिलाड़ियों पर रहेगी.
नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने सात खिलाड़ियों कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत, पीएसएन राजू, रीस टॉपली और लिजार्ड विलियम्स को रिलीज किया, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड किया.
मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की थी और चौथे नंबर की टीम रहते हुए सीजन का समापन किया था. आईपीएल 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम 14 में से 4 मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी.
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था. 2024 में इस उम्मीद से टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था कि वे खिताब जीताने में कामयाब होंगे. उस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और फूट की खबरें आई थीं. 2025 में प्रदर्शन सुधरा लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी.
2025 में मुंबई खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. बता दें कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस लीग की सफलतम टीम है. दोनों टीमों ने 5-5 खिताब जीते हैं.
AM गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे (ट्रेड इन), मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड इन), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड इन), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स
बेवन जैकब्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, लिज़ाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, PSN राजू, रीस टॉपली, विग्नेश पुथुर
अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंंडियंस के पास नीलामी में ₹2.75 करोड़ रुपये बचे हैं. वह पांच और खिलाड़ियों को खरीद सकती है. इसमें एक विदेशी खिलाड़ी की जगह खाली है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
